फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A cheque bounce accused was pushed and shoved by the UP police.

Karnal News: यूपी पुलिस से धक्का-मुक्की कर चेक बाउंस के आरोपी को भगाया

Thu, 26 Feb 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 26 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
A cheque bounce accused was pushed and shoved by the UP police.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/नीलोखेड़ी। चेक बाउंस मामले में गिरफ्तारी वारंट तामील करने नीलोखेड़ी आई यूपी के उन्नाव के बांगरमऊ थाने की पुलिस टीम के साथ आरोपी साहिल वर्मा और उनके पिता विशम्भर ने धक्का-मुक्की की। विशम्भर ने साहिल वर्मा को हिरासत से छुड़वा लिया। इसके बाद पिता-पुत्र कार में सवार होकर माैके से भाग गए। यूपी पुलिस के सहायक निरीक्षक न्यूटन कुमार सिंह की शिकायत पर बुटाना थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और बदतमीजी की प्राथमिकी दर्ज की है।

सहायक निरीक्षक न्यूटन कुमार सिंह ने बताया कि वह मंगलवार सुबह सहायक सिपाही मोहम्मद इरशाद, सिपाही अंकित चौधरी के साथ नीलोखेड़ी पोल्ट्री एरिया के वार्ड-6 में चेक बाउंस के मामले में आरोपी साहिल वर्मा, उनकी माता सत्यारानी और पत्नी सोनाली वर्मा को वारंट तामील करने पहुंचे थे। सुबह 8:30 बजे आरोपी साहिल वर्मा एक गाड़ी से उतरा। पुलिस टीम ने आरोपी को पहचान लिया और वारंट तामील किया। टीम ने आरोपी को काबू कर लिया। इसी दाैरान माैके पर साहिल के पिता विशम्भर लाल आ गए। दोनों पुलिस टीम के साथ बहस और बदतमीजी करने लगे। आरोपी विशम्भर ने पुलिस टीम से धक्का-मुक्की और जबरदस्ती करके आरोपी साहिल वर्मा को छुड़वा लिया। आरोपी एक सफेद गाड़ी में माैके से भाग गए।
विज्ञापन

बुटाना थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया क यूपी पुलिस के सहायक निरीक्षक न्यूटन कुमार सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिस से बदतमीजी करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

चार बार पहले आ चुकी पुलिस, देखकर भाग जाते हैं आरोपी

यूपी पुलिस के सहायक निरीक्षक न्यूटन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी साहिल वर्मा, उनकी माता सत्यारानी और पत्नी सोनाली के खिलाफ यूपी में चेक बाउंस का मामला चल रहा है। इसमें अदालत की ओर से नाॅन बेलेबल वारंट जारी हुए हैं। पुलिस की टीम चार बार यहां आ चुकी है। हर बार आरोपी पुलिस टीम को देखकर भाग जाते हैं। उन्होंने मंगलवार के घटनाक्रम की वीडियो रिकाॅर्डिंग भी बुटाना थाना पुलिस को साैंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed