{"_id":"6750116d517948adf10deb68","slug":"a-canter-collided-with-a-car-and-then-collided-with-the-fob-causing-a-traffic-jam-karnal-news-c-18-knl1008-532245-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कार को टक्कर मार एफओबी से भिड़ा कैंटर, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कार को टक्कर मार एफओबी से भिड़ा कैंटर, लगा जाम
Wed, 04 Dec 2024 01:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जीटी रोड पर सेक्टर-7 चौक के समीप एक कैंटर चालक ने पहले एक गाड़ी को साइड मारी और फुटओवर ब्रिज (एफओबी) से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान जीटी रोड पर जाम लग गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को अस्पताल में पहुंचा। फिर क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे कर जाम खुलवाया। वहीं दूसरी ओर गनीमत रही कि गाड़ी में सवार भाजपा नेता को कोई चोट नहीं लगी। भाजपा नेता बलजीत ढुल ने बताया कि वह अपने भाई के साथ गाड़ी में सवार होकर कर्ण लेक से पानीपत जा रहा था। जब वह सेक्टर-7 कर्णेश्वरम महादेव मंदिर के समीप पहुंचे थे।
इस दौरन उनके पीछे से एक तेज रफ्तार से कैंटर चालक आया। वह लापरवाही से कैंटर चला रहा था। उसने पहले उनकी गाड़ी को साइड मारी तो अपने बचाव के लिए उन्होंने गाड़ी को डिवाइडर की तरफ मोड़ लिया। इससे उनका बचाव हो गया लेकिन कैंटर फुट ओवरब्रिज से टकरा गया। इससे चालक घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। कैंटर चालक नींद में था या फिर उसने कोई नशा कियाथा।