फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A budget of Rs 12.96 crore was passed in Nilokheri, Rs 5.36 crore for development works.

Karnal News: नीलोखेड़ी में 12.96 करोड़ का बजट पास, विकास कार्यों के लिए 5.36 करोड़

Thu, 19 Mar 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 19 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
A budget of Rs 12.96 crore was passed in Nilokheri, Rs 5.36 crore for development works.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नीलोखेड़ी। नगर पालिका नीलोखेड़ी की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 12 करोड़ 96 लाख 72 हजार 900 रुपये का बजट पास किया गया। हालांकि कुल बजट में से करीब 5 करोड़ 36 लाख रुपये ही विकास कार्यों पर खर्च करने का प्रस्ताव रखा गया जबकि शेष राशि प्रशासनिक और अन्य मदों में खर्च होगी।

बैठक की अध्यक्षता नपा चेयरपर्सन सनमीत आहूजा ने की। बैठक के दौरान शहर के विकास, मूलभूत सुविधाओं और विभिन्न जनहित योजनाओं पर चर्चा की गई। पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए समाधान की मांग रखी। नगर पालिका सचिव डॉ. राहुल सैनी ने बताया कि बैठक में पारित बजट और कार्यवाही को उच्चाधिकारियों को मंजूरी के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्वीकृत योजनाओं को तय समय सीमा में लागू किया जाए, ताकि जनता को जल्द लाभ मिल सके। बैठक में वार्ड-11 के पार्षद गुरविंद्र सिंह अनुपस्थित रहे जबकि अन्य सभी पार्षद और नगर पालिका अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

----

बजट की मुख्य बातें

- कुल बजट - 12.96 करोड़ रुपये

- विकास कार्यों के लिए - 5.36 करोड़ रुपये

- अन्य खर्च - लगभग 7.60 करोड़ रुपये

- फोकस - सड़क, पानी, सफाई, स्ट्रीट लाइट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed