फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A bike rider died after falling into an open drain at night

Karnal News: रात को खुले नाले में गिरकर बाइक सवार की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
A bike rider died after falling into an open drain at night
करनाल। नेशनल हाईवे-44 पर बुधवार देर रात बाइक सवार होटल कर्मी सर्विस रोड से मुख्य मार्ग की ओर मुड़ते वक्त पुलिया के पास खुले नाले में जा गिरा। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तराखंड निवासी 41 वर्षीय पीतांबर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वह उचाना में किराए पर रहकर शहर के एक होटल में काम करते थे। हादसे के समय पीतांबर ड्यूटी के लिए होटल जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने सर्विस रोड से पुलिया पर बाइक मोड़ी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह नाले में गिर गए। नाले के उस हिस्से में कोई रेलिंग या चेतावनी बोर्ड नहीं था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार जिस पुलिया से हादसा हुआ, वहां बीच का हिस्सा खुला था जबकि दोनों ओर सीमेंट की रेलिंग हैं। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed