फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A 2-year-old boy died after his scooter went out of control and collided with a broken-down bus, injuring his mother and aunt.

Karnal News: अनियंत्रित होकर स्कूटर खराब बस से टकराया 2 साल के बच्चे की मौत, मम्मी व मौसी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
A 2-year-old boy died after his scooter went out of control and collided with a broken-down bus, injuring his mother and aunt.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग- 44 स्थित गांव समानबाहु के पास सोमवार शाम को बगल से गुजर रहे वाहन की चपेट में आकर अनियंत्रित हुआ स्कूटर खराब बस से टकरा गया। हादसे में चार साल के प्रिंस की मौत हो गई। वह यूपी के बदायूं जिले के जरीफनगर निवासी मां शीतल और मौसी सीमा के साथ स्कूटर पर पानीपत से कुरुक्षेत्र गया था। लौटते समय हादसा हुआ। मां और मौसी भी गंभीर रूप से घायल हैं। बुटाना थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार, शीतल अपनी पानीपत निवासी बहन सीमा और बेटे प्रिंस सहित कुरुक्षेत्र में नौ गजा पीर पर माथा टेकने गई थीं। लौटते समय सम्मानबाहु गांव के पास बगल से गुजर रहे वाहन की साइड लगने से स्कूटर अनियंत्रित हो गया और किनारे खड़ी खराब बस से टकरा गया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल दोनों बहनों की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

बुटाना थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शीतल चला रही थीं स्कूटर
यूपी के बदायूं जिले की रहने वाली शीतल पानीपत में अपने मायके में आई हुई थीं। सोमवार को कुरुक्षेत्र में पीर पर माथा टेकने के लिए गई थीं। खुद स्कूटर चला रही थीं, बेटा प्रिंस आगे खड़ा था। बहन सीमा पीछे बैठी हुई थी। प्रिंस इकलौती संतान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed