फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान ने थामा इनेलो का दामन

पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान ने थामा इनेलो का दामन

Thu, 12 Sep 2013 05:38 AM IST
Karnal
Karnal Updated Thu, 12 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
कैथल। कैथल विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं मंत्री रह चुके और कई सालों से राजनीति से दूर रहे सुरेंद्र मदान ने मंगलवार को इनेलो का दामन थाम लिया। हुडा सेक्टर 19 में अपने आवास पर इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अभय सिंह चौटाला की मौजूदगी में अपने समर्थकों सहित इनेलो में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भी उन्होंने इनेलो पार्टी का साथ दिया था। वे बिना किसी शर्त के पार्टी की सेवा करने के लिए शामिल हुए है। शुरू से ही चौटाला परिवार से उनके अच्छे संबंध पहले की तरह आज भी कायम हैं। उनका उद्देश्य इनेलो को मजबूत करना है। वे पार्टी की सेवा करेंगे। इस मौके पर अभय चौटाला ने कहा कि सुरेंद्र मदान का सैकड़ों समर्थकों के साथ दोबारा इनेलो में शामिल होने पर स्वागत किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि इनेलो में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार पर बरसते हुए चौटाला ने कहा कि कांग्रेस सरकार के 15 विधायकों पर कई तरह के आरोप हैं, परंतु उसके बाद भी हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा उन्हें सदन में बुलाकर बोलने का अवसर प्रदान करते हैं, परंतु विपक्ष को पूरे सत्र के लिए बिना कारण के निलंबित कर दिया जाता है। अभय चौटाला ने कहा कि मौजूदा सरकार लुटेरों का गिरोह है। मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी की सीएलयू के नाम पर 5 करोड़ रुपये मांगने की सीडी जारी की गई है, लेकिन इन भ्रष्ट कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। जब विपक्षी विधायक इस बात का विरोध सदन में करते हैं तो उन्हें पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया जाता है। इस मौके पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, कलायत से इनेलो विधायक रामपाल माजरा, गुहला के विधायक फूल सिंह खेड़ी, पूर्व विधायक लीलाराम, इनेलो जिलाध्यक्ष कैलाश भगत, सज्जन सिंह ढुल, शहरी जिला अध्यक्ष डा. प्रदीप शर्मा, इनेलो जिला प्रवक्ता धर्मबीर केमिस्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष पारस मित्तल, युवा जिलाध्यक्ष बलराज नौच सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed