फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   एक दिसंबर से एलपीजी की सब्सिडी का पैसा खाते में

एक दिसंबर से एलपीजी की सब्सिडी का पैसा खाते में

Thu, 12 Sep 2013 05:38 AM IST
Karnal
Karnal Updated Thu, 12 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिले में आगामी एक दिसंबर से सभी 9 गैस एजेंसियों के 96 हजार 635 घरेलू गैस उपभोक्ताओं को सिलेंडर 900 रुपये में खरीदने पड़ेंगे। बाद में 9 सिलेंडरों पर मिलने वाली सब्सिडी की राशि सीधे उपभोक्ताओं केे बैंक खातों में भेजी जाएगी। सीधे नकद हस्तांतरण योजना का लाभ उन्हीं घरेलू गैस उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिनके बैंक खाते डीबीएस नेटवर्क से जुड़े होंगे। यह जानकारी डीसी एन के सोलंकी ने अधिकारियों की एक बैठक में दी।
विज्ञापन


कैश सब्सिडी ट्रांसफर योजना होगी लागू
डीसी ने बताया कि सरकार की ओर से 9 घरेलू गैस सिलेंडरों पर सब्सिडी दी जा रही है। आगामी एक दिसंबर से यह राशि अब सीधा गैस एजेंसियों को देने के बजाय सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को दी जाएगी। उपभोक्ताओं को बाजार से मार्केट रेट पर सिलेंडर लेना होगा। उन्होंने बताया कि सभी गैस उपभोक्ता घरेलू गैस सिलेंडर के लिए आधार कार्ड की दो फोटो प्रति, बैंक पास बुक और गैस पास बुक की एक-एक फोटो प्रति संबंधित गैस एजेंसी में जमा करवाएं। सीधे नकद हस्तांतरण योजना आधार कार्ड पर आधारित होगी। इसलिए सभी उपभोक्ताओं को जरूरी दस्तावेज गैस एजेंसियों में प्रस्तुत करने होंगे। डीसी ने बताया कि जिले के जो सहकारी बैंक सीबीएस नेटवर्क से नहीं जुड़े हैं, ऐसे उपभोक्ता, जिनके खाते सहकारी बैंक में हैं, वे अपने खाते अन्य डीबीएस सुविधायुक्त बैंकों में खुलवा लें, ताकि सब्सिडी की राशि उनके खातों में हस्तांतरण की जा सके। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से सभी गैस एजेंसियों पर भी आधार कार्ड बनाने की मशीनें लगवाई जा रही हैं, ताकि आधार कार्ड से वंचित उपभोक्ता बिना किसी परेशानी के आधार कार्ड बनवा सके।
विज्ञापन


412 रुपये में मिलेंगे नौ सिलेंडर
इस समय घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 900 रुपये है, जिसमें सरकार की ओर से 488 रुपये सब्सिडी दी जा रही है। उपभोक्ताओं को एक साल में 9 सिलेंडर 412 रुपये की दर पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस तरह से यदि दिसंबर माह तक गैस की कीमतों में वृद्धि नहीं होती है तो सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर 900 रुपये में मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार कार्ड के लिए मशीनें लगी
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक सुरेंद्र सैनी ने बताया कि जिले की चीका गैस सर्विस, कैथल गैस सर्विस, भागल इंडेन एजेंसी, मैसर्ज डमेला ग्रामीण वितरक पाई, मैसर्ज पृथ्वी गैस एजेंसी कैथल, मैसर्ज प्रीतम गैस कलायत, मैसर्ज नीलम गैस एजेंसी पूंडरी, मैसर्ज नीलम गैस एजेंसी कैथल, मैसर्ज तुलसी गैस सर्विस राजौंद में कुल 96 हजार 635 घरेलू गैस उपभोक्ता है। इन सभी एजेंसियों में आधार कार्ड बनाने के लिए मशीनें स्थापित की जा रही है। जिले की सभी एजेंसियों में सीधे नकद हस्तांतरण योजना लागू की जा रही है। सभी उपभोक्ता गैस एजेंसियों में जरूरी दस्तावेज जमा करवाकर गैस सप्लाई को नियमित करवाने में प्रशासन को सहयोग दें। इस मौके पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीपक खुराना, एलडीएम राकेश श्रीवास्तव, एलपीजी बिक्री अधिकारी सुमित खुराना तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed