{"_id":"81-55010","slug":"Karnal-55010-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग स्थानों से हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग स्थानों से हजारों का सामान चोरी
Karnal
Updated Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिले में अलग-अलग तीन स्थानों से चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। यूएचबीवीएन पूंडरी सब डिविजन के एसडीओ राहुल कुमार ने शिकायत दी है कि ढांड क्षेत्र में स्थित एक ट्रांसफार्मर से चोराें ने कॉपर वायर सहित लगभग 35 हजार रुपये का सामान चुरा लिया। एक अन्य चोरी की घटना में कलायत में स्थित संगम पैलेस के सामने से चोर मोटरसाइकिल को ले उड़े। गांव मटौर वासी कुलदीप ने बताया कि वह कलायत में किसी समारोह में भाग लेने आया हुआ था। पैलेस के बाहर वह अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करके अंदर चला गया, लेकिन जब वापस आया तो वहां से मोटरसाइकिल नहीं थी। तीनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन