{"_id":"81-52781","slug":"Karnal-52781-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की तर्ज पर जम्मू में बनेंगे सब्जी केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की तर्ज पर जम्मू में बनेंगे सब्जी केंद्र
Karnal
Updated Fri, 22 Mar 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरौंडा। जम्मू कश्मीर किसान बोर्ड के चेयरमैन एवं विधायक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि हरियाणा की तर्ज पर जम्मूू कश्मीर में भी सब्जी उत्कृष्टता केंद्र लगाने का प्रावधान तैयार किया जा रहा है। इसके लिए तीन राज्यों की कृषि तकनीक की जानकारी हासिल करने के लिए एक सप्ताह तक दौरा किया जाएगा।
विधायक राधेश्याम शर्मा बृहस्पतिवार को इंडो इस्राइल के सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में बेमौसमी सब्जियों की तकनीकी जानने के लिए पहुंचे थे। उन्हाेंने सब्जी केंद्र का दौरा कर बिना बीज के खीरे, चेरी टमाटर, विभिन्न रंगों की शिमला मिर्च, विभिन्न प्रकार के फूलों सहित अन्य तकनीकोें की जानकारी हासिल की। सब्जी केंद्र के परियोजना अधिकारी सतेंद्र यादव ने बताया कि सब्जी उत्कृष्टता केंद्र किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। उन्हाेंने बताया कि पूरे प्रदेश में करीब 300 पोली हाउस स्थापित हो चुके हैं और दिन प्रतिदिन किसानों का रुझान पोली हाउस की और बढ़ता जा रहा है।
अच्छी आमदनी ले सकते हैं किसान
किसान बोर्ड के चेयरमैन शर्मा ने पत्रकाराें से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र की बेमौसमी सब्जियों की तकनीक बेहद सराहनीय है। बेमौसमी सब्जियां किसानाें के लिए लाभदायक साबित हो रही है और सरकार भी किसानों को बहुत अच्छी सब्सिडी दे रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू में भी ऐसा हो, इसके लिए हरियाणा, पंजाब, उतराखंड राज्यों का दौरा करके कृषि संबंधित जानकारी हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में दो सब्जी केंद्र स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। ताकि जम्मू कश्मीर के किसान भी पोली हाउस लगाकर बेमौसमी सब्जियों की तकनीक अपनाकर अच्छी आमदनी कमा सकें। उन्होंने कहा कि सब्जी केंद्र की तकनीक की जानकारी के लिए किसानों का एक दल इंडो इस्राइल में भेजा जाएगा।