{"_id":"81-52775","slug":"Karnal-52775-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दंपति के घर दिनदहाड़े चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दंपति के घर दिनदहाड़े चोरी
Karnal
Updated Fri, 22 Mar 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। दिनदहाड़े शहर के सबसे पुराने 13 सेक्टर में चोरों ने एक शिक्षक दंपति के घर को निशाना बनाते हुए कैश व सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी सिटी निर्मल सिंह, सिटी एसएचओ मलकीत सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। इसके बाद डीएसपी सिटी ने मौके पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट अशोक वर्मा को भी बुलाकर नमूने उठाने के आदेश दिए। घर के मालिक शिक्षक विकास रहलन ने बताया कि वह अपनी पत्नी जसप्रीत कौर के साथ डीएवी स्कूल में शिक्षक हैं और सुबह साढे़ 9 बजे घर पर ताला लगाकर स्कूल चले गए थे, जब वे साढ़े बारह बजे घर आए तो उनकी आंखें खुली की खुली रह गई, जब मेन गेट से ताला खुला हुआ मिला और घर का सामान बिखरा हुआ मिला। विकास रहलन के अनुसार चोरों ने अलमारी में रखे पांच हजार रुपये सहित सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। इसके अलावा घर के कमरों में भी चोरों ने उत्पात मचाया है। मौके पर पहुंचे डीएसपी निर्मल सिंह ने चोरों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन