{"_id":"81-52774","slug":"Karnal-52774-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी और लूटपाट में उलझी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी और लूटपाट में उलझी पुलिस
Karnal
Updated Fri, 22 Mar 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-7 में व्यापारी से बुधवार देर रात हुई लूट का मामला वीरवार दोपहर के बाद महिला से छेड़छाड़ और छींटाकशी का बन गया। जिला कैथल के कस्बा कौल वासी एक व्यापारी ने बीती रात पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी थी कि तीन कारों में सवार होकर आए 12 युवकों ने उसके साथ सेक्टर-7 के निकट मारपीट की और कार में रखे दो लाख 80 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और इस घटनाक्रम की जांच पड़ताल शुरू हुई। वहीं, वीरवार सेक्टर-7 वासी एक महिला ने इसी सेक्टर में स्थित पुलिस चौकी में शिकायत दी कि सेक्टर-4 वासी एक व्यापारी पिछले चार-पांच माह से शिकायतकर्ता का पीछा करता है। इस व्यापारी ने उसके साथ कई बार छेड़छाड़ और छींटाकशी भी की। बीती रात भी उक्त व्यापारी ने शिकायतकर्ता के घर की घंटी बजाई थी और घर आगे खड़े होकर काफी देर तक चिल्लाया। जब उसे रोका गया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। सेक्टर-7 पुलिस चौकी के प्रभारी केवल सिंह के मुताबिक दोनों शिकायतों के आधार पर जांच की गई थी, जिसके बाद महिला की शिकायत पर सेक्टर-4 वासी व्यापारी साहेब सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहीं, चौकी प्रभारी ने बताया कि व्यापारी की गाड़ी अभी तक की जांच में उसी झगड़े के दौरान टूटी है और व्यापारी की सोने की चेन भी गाड़ी से ही बरामद कर ली गई है। इसके अलावा शाम पांच बजे व्यापारी ने लिखित शिकायत की है कि उसके साथ छह सात लड़कों ने मारपीट की और रुपये छीनने की कोशिश की। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन