Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   टीएमसी नेता के पति पर हमला, गाड़ी के शीशे तोड़े

टीएमसी नेता के पति पर हमला, गाड़ी के शीशे तोड़े

Sat, 09 Feb 2013 05:31 AM IST
Karnal
Karnal Updated Sat, 09 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
इंद्री। टीएमसी नेता रेनू कौर सैनी के पति रिंकू सैनी की गाड़ी पर कुछ नकाबपोश हमलावरों ने हमला कर दिया। हमले में सैनी ने गन्ने के खतों में भागकर जान बचाई। हमलावरों ने गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया और गाड़ी से जरूरी कागजात लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

किसी तरह हमले की सूचना इंद्री पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। बृहस्पतिवार को उनके गांव स्थित आवार पर धमकी भरा पत्र भी मिला था। गांव बीबीपुर जाटान निवासी सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच की प्रदेश अध्यक्ष व टीएमसी नेता रेनू कौर सैनी के पति रिंकू सैनी शुक्रवार सुबह गाड़ी से इंद्री थाना की ओर जा रहे थे। तभी गांव नगला के समीप गाड़ी रोककर बाहर निकले तो दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश हमलावरों ने उन पर हमला करने की कोशिश की।
विज्ञापन

मौका पाकर रिंकू सैनी ने गन्ने के खेत में भागकर जान बचाई। हमलावरों ने उनका पीछा किया जब वह नहीं मिले तो गाड़ी के शीशे तोड़कर फरार हो गए। किसी तरह इस घटना की सूचना ग्रामीणों और परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और बयान दर्ज किए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर मिला था धमकी भरा पत्र
रिंकू सैनी ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके गांव स्थित आवार पर एक धमकी भरा पत्र भी मिला था इसमें रेनू कौर सैनी के नाम पर पिछला पुलिस केस वापस लेने की धमकी मिली थी। इसकी सूचना इंद्री पुलिस को दी थी, परंतु पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और सुबह आने की बात कही। जब शुक्रवार को वह थाने जा रहा था तो उस पर हमला करने की कोशिश की र्गई। गांव में दशहरा के अवसर पर रावण दहन को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। अगले दिन गांव के ही कुछ लोगों ने उनके घर में तोड़फोड़ कर गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त किया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
इंद्री थाना प्रभारी दीपेंद्र राणा ने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है। b
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed