फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   किसानों को भाने लगी गुलाब की खेती

किसानों को भाने लगी गुलाब की खेती

Tue, 29 Jan 2013 05:30 AM IST
Karnal
Karnal Updated Tue, 29 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जमीन की घटती जोत के कारण फसलों का विविधिकरण करके किसान कम जमीन में अधिक आय लेने लगे हैं। सरकार की स्कीमों का लाभ उठाने के लिए कृषि और बागवानी क्षेत्र के कई किसानों ने पहल की है जिनमें जिला कुरुक्षेत्र के गांव जिरबड़ी का युवा किसान प्रदीप भी शामिल है।
विज्ञापन

किसान ने बागवानी विभाग की सहायता से अपने खेत में आधा एकड़ जमीन में गुलाब के फूलों की खेती करनी शुरू की है। बागवानी विभाग द्वारा आधा एकड़ जमीन में पोली हाउस बनवाया गया जिस पर लगभग 19 लाख रुपये की लागत आई। इस पर 65 प्रतिशत अनुदान मिलने के दृष्टिगत किसान को 6 लाख 31 हजार रुपये देने पडे़। पोली हाउस में ड्रिप सिस्टम लगवाने के लिए लगभग एक लाख रुपये खर्च आए। इस पर 90 प्रतिशत अनुदान सरकार की ओर से दिया गया।
विज्ञापन

स्नातक प्रदीप ने बताया कि उसने गुलाब की खेती की शुरुआत वर्ष 2012 में शुरू की। इसके लिए डेढ़ लाख रुपये की पौध पूना से मंगवाकर मार्च में पोली हाउस में लगवा दी गई। दिसंबर में इसका उत्पादन शुरू हो गया है। हर तीसरे दिन तीन से चार हजार रुपये का गुलाब बिक जाता है। एक पंच सौ रुपये तक बिक जाता है। एक पंच में 20 फूल होते हैं इस प्रकार एक फूल पांच रुपये तक का बिक जाता है। उन्हाेंने बताया कि आधा एकड़ में लगभग 1500 पौधे लगाए गए हैं। एक पौधे पर 4 से 5 तक फूल लग जाते हैं। इन पौधों पर लगने वाले फूलों को सुरक्षित रखने के लिए लगभग 3500 बड़कैप लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वर्ष में तीन बार आते हैं फूल
प्रदीप ने बताया कि एक साल में तीन बार फूलों का उत्पादन होता है। पिछले वर्ष जनवरी से इस वर्ष जनवरी तक लगभग दो लाख की आय हुई। लगभग 50 हजार का खर्च निकाल कर करीब एक लाख 50 हजार की शुद्ध आय हुई। एक बार लगाई गई पौध करीब पांच वर्ष तक फूलों का उत्पादन देती है।

दो लाख से ज्यादा पोली हाउस बनाए
बागवानी विभाग के अतिरिक्त निदेशक अर्जुन सिंह सैनी ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2011-2012 में प्रदेश में 2 लाख 20 हजार स्क्वेयर मीटर में पोली हाउस स्थापित किए गए। वर्ष 2012-2013 में अब तक 4 लाख 70 हजार स्क्वेयर मीटर क्षेत्र में पोली हाउस बनाए जा चुके हैं जबकि लक्ष्य 10 लाख स्क्वेयर मीटर में पोली हाउस बनाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed