{"_id":"81-50161","slug":"Karnal-50161-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ महीने बाद दर्ज किया लापता का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ महीने बाद दर्ज किया लापता का केस
Karnal
Updated Tue, 29 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इंद्री। शहर के वार्ड 8 निवासी बीटेक का छात्र करीब 9 महीने बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। यह छात्र 9 महीने पूर्व सदिंग्ध हालात में गायब हो गया था। परिजनों ने पुलिस को शिकायत की थी। परंतु पुलिस ने आज तक संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को पुलिस ने नौ महीने बाद इस मामले में केस दर्ज किया है। उसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत एसपी, डीसी, आईजी, मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार और प्रधानमंत्री को करके कार्रवाई की गुहार लगाई है।
वार्ड नंबर-8 निवासी राजेश रानी ने शिकायत में बताया है कि उनका लड़का पवन कुमार माथुर बीटेक सिविल इंजीनियरिंग कुरुक्षेत्र से कर रहा था। 23 अप्रैल 2012 को शाम के साढ़े आठ बजे वह घर से जूस पीने की बात कहकर निकला था, वह आज तक घर नहीं पहुंचा। इसकी शिकायत पुलिस को कर दी गई थी। परिजनों ने 30 अगस्त को शक के आधार पर कुछ लोगों के नाम पुलिस को दिए थे, लेकिन आज तक उनके बेटे का कोई सुराग नहीं लगा है।
इस बारे में एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि इस संबंध में मामला नंबर 335/12 दर्ज कर लिया गया है। 23 अप्रैल 2012 को पवन माथुर पुत्र ईश्वर माथुर माता-पिता को बिना बताए पता नहीं कहा चला गया था। गायब युवक के परिजन काफी परेशान हैं। परिजनों के अनुसार पवन का रंग सांवला, चेहरा गोल व माथे पर बाई तरफ सामने चोट का निशान और उम्र 22 से 23 साल है। इस बारे में अगर किसी को कोई भी जानकारी मिले तो वो पुलिस को सूचित करें।