{"_id":"81-49171","slug":"Karnal-49171-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई की हत्या करने वाला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरआई की हत्या करने वाला काबू
Karnal
Updated Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
करनाल। अंबाला के एक दंपति को लिफ्ट देकर करनाल के बलडी बाईपास पर लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी पंजाब के जालंधर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 10 जनवरी तक रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि वह दूसरे कई मामलों में भी संलिप्त रहा है। इसकी पूछताछ की जा रही है।
लक्ष्मी नगर अंबाला कैंट निवासी सिकंदर लाल ने अपनी पत्नी के साथ एक प्राइवेट कार में 20 नवंबर 2012 को लिफ्ट ली थी। करनाल के बलडी बाईपास के पास पहुंचने पर कार चालक ने दंपति को पिस्तौल के दम पर लूट लिया। इनके पास से तीन सोने की अंगूठी, एक मोबाइल फोन, एक महिला पर्स छीन लूटने के बाद बदमाश इन्हें कार से फेंककर कर फरार हो गए थे। इस संबंध मेें सदर थाना करनाल में मामला दर्ज किया गया था। इसकी जांच सीआईए प्रथम पुलिस कर रही थी। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में जालंधर निवासी जोगिंद्र उर्फ पप्पी को कोर्ट के बाहर से काबू किया। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने पुलिस की मांग पर उसे दस जनवरी तक रिमांड पर भेज दिया।
एनआरआई की हत्या कर चुका है आरोपी
पूछताछ पर आरोपी बताया कि इससे पूर्व उसने जिला करनाल में थाना बुटाना के ऐरिया में वर्ष 2004 में एक एनआरआई इंद्रजीत सिंह वासी पंजाब जो कि स्विट्जरलैंड से भारत आया था, उसको एयरपोर्ट से लिफ्ट दी थी। बाद में उसे शराब पिलाकर थाना बुटाना के ऐरिया में कत्ल करके फेंक दिया था। इसके बाद वह एनआरआई का सामान लेकर फरार हो गया था। यह मामला बुटाना थाना में दर्ज था। इस मुकदमा में आरोपी को अदालत से वर्ष 2007 में उम्रकैद की सजा हुई थी। इसके बाद आरोपी फरवरी 2008 में पैरोल पर आया था और फिर वापस नहीं गया। आरोपी को इस संबंध में नवंबर 2008 में दोबारा गिरफ्तार किया गया, लेकिन वह पंजाब पुलिस को चकमा देकर बाद में फिर से भाग निकला था। पुलिस का कहना है कि आरोपी से लूट का सामान बरामद किया जाएगा।