फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पाई में जाट आरक्षण समिति ने भरी हुंकार

पाई में जाट आरक्षण समिति ने भरी हुंकार

Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
Karnal
Karnal Updated Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
पाई। ढुल खाप के प्रधान इंद्र सिंह ढुल हरसौला ने जाट आरक्षण की मांग को लेकर गांव पाई के नंदा वाले कुएं के निकट जाट समुदाय के लोगों से संपर्क कर उनको जाट आंदोलन में आने का आह्वान किया। वे सर्वजाट खाप आरक्षण समिति हरियाणा के सदस्यों के साथ विभिन्न गांवों के दौरे पर थे। उन्होंने आंदोलन की कार्रवाई के लिए 16 दिसंबर को सुबह 9 बजे करनाल की जाट धर्मशाला में जाटों के एकत्रित होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जाट आरक्षण की मांग को लेकर जाटों का एक जत्था पैदल मार्च करके 24 दिसंबर को कुंडली बार्डर पर पहुंचेगा। इस कार्यक्रम के तहत 22 दिसंबर को लाखों की संख्या में जाट दिल्ली के चारों तरफ पहुंचेंगे। इस अवसर पर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल छौत ने कहा कि घटती जोत के कारण जाटों को आरक्षण समय की सबसे बड़ी मांग है। इस समस्या के कारण जाट बिरादरी के लोगों को लड़के-लड़कियों के रिश्तों में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने 15 दिसंबर तक जाटों को आरक्षण में शामिल करने का वादा किया था। अगर जाटों को इस अवधि तक आरक्षण नहीं मिला तो 16 दिसंबर से हरियाणा प्रदेश की चारों दिशाओं से पैदल जत्थे चलकर 23 दिसंबर को दिल्ली की सभी सीमाओं व राष्ट्रीय राजमार्गों पर पड़ाव डाल देंगे। अगर सरकार फिर भी नहीं चेती तो दिल्ली का आवागमन बंद कर दिया जाएगा। इस अवसर पर समिति के कैथल जिलाध्यक्ष गंगाबिन कुंडू, केहर सिंह तितरम, चंद्रभान तितरम, सरपंच बलबीर फौजी, जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश ढुल, युवा प्रधान राजिंद्र कैरा, दयाचंद, जयसिंह, फूलसिंह, चंद्रभान आदि मौजूद रहे। a
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed