{"_id":"81-46421","slug":"Karnal-46421-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्री में चला बेटी बचाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्री में चला बेटी बचाओ अभियान
Karnal
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इंद्री। एसडीएम हेमा शर्मा ग्रामीणों को आह्वान करते हुए कहा कि बेटियों को गर्भ में मरवाकर पाप के भागीदार ना बनें क्योंकि यह पाप नहीं महापाप है। एक अच्छे समाज के लिए महिला एवं पुरुष दोनों का अनुपात बराबर होना जरूरी है। हेमा शर्मा शनिवार को बेटी बचाओ जागरूकता अभियान के तहत इंद्री खंड के गांव गढ़पुर टापू में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने गांव मुसेपुर, कलसौरा, बदरपुर व ब्याना में भी कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि घटते लिंगानुपात के कारण पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या में काफी कमी आई है। इन सब बातों को देखते हुए अब समाज को चेताने की जरूरत हो गई है। इस कार्य में ग्राम पंचायतें, महिला मंडल व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वंय सेवी संस्थाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार दिए जाने चाहिए। उन्होंने डाक्टरों को भी चेतावनी दी कि वे थोड़े से लालच के कारण अल्ट्रासाउंड मशीन से गर्भ में कन्या भ्रूण की जांच न करें बल्कि लोगों को समझाए की आधुनिक युग में लड़का और लड़की एक समान है।
सूचना देने पर 20 हजार का इनाम
इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. शिव कुमार ने बताया कि जो व्यक्ति कन्या भ्रूण हत्या करने वाले या करवाने वाले की सूचना स्वास्थ्य विभाग या जिला प्रशासन को देगा, उस व्यक्ति को सूचना सही पाये जाने पर 20 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। जागरूकता कार्यक्रम में जिला परिवार कल्याण अधिकारी डा. राजेंद्र कुमार, इंद्री के तहसीलदार किशोरी लाल व खंड शिक्षा अधिकारी राजपाल एसईपीओ, बलकार सिंह, पीएचसी खुखनी के इंचार्ज डा. महेश, साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम इंद्री खंड की कार्डिनेटर मनदीप कौर, ग्राम सेविका कमलजीत, कलसौरा गांव की सरपंच धनपति, बदरपुर के सरपंच देवेंद्र कुमार, गढ़पुर टापू की सरपंच नियाजम, ग्राम सचिव वेदपाल व रामकिशन भी उपस्थित थे।