फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   हर गांव में लगेगी महिला ग्राम सभा

हर गांव में लगेगी महिला ग्राम सभा

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
Karnal Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इंद्री/करनाल। अब जिले की प्रत्येक पंचायत में महिला ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष एक्सन प्लान तैयार किया गया है। इसकी शुरुआत इंद्री खंड से हो रही है। इंद्री में 23 नवंबर से 11 दिसंबर 2012 तक 76 ग्राम पंचायतों में महिला ग्राम सभाएं कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसी कार्यक्रम में डीसी द्वारा कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि घटते लिंगानुपात में समानता लाई जा सके। इस विशेष अभियान में सिविल सर्जन डाक्टर शिव कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी इंद्री बलबीर सिंह, महिला बाल एवं विकास विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे। पहले गांव का कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा और ये कार्यक्रम संबंधित गांव के स्कूल में आयोजित होंगे।
विज्ञापन

इंद्री की एसडीएम हेमा शर्मा ने बताया कि 23 नवंबर को ग्राम पंचायत खुखनी, चौंगावा, हंसु माजरा, चंद्राव, गढ़ी बीरबल, 24 नवंबर को गढ़पुर टापू, मूसेपुर, कलसोरा व बदरपुर, 26 नवंबर को ब्याना, सैयद छपरा, बीबीपुर ब्रह्माण, नांगल, रदौंली व बकौली कंला, 27 नवंबर चांदसमद, शाहपुर, नगला रोडान, बीबीपुर जाटान व कमालपुर रोडान, 29 नवंबर को गढ़पुर खालसा, मुरादगढ़, फाजिलपुर, मनोहरपुर, जोहड़ माजरा व इंद्रगढ़, 30 नवंबर को मटक माजरी, खेड़ा, पटेडा, भोजी व राजेपुर ग्राम पंचायत में महिला ग्राम सभा का आयोजन और ग्रामीणों को कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, बेटी बचाओ व राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed