{"_id":"81-45972","slug":"Karnal-45972-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन पूर्व युवती लापता, केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन पूर्व युवती लापता, केस दर्ज
Karnal
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
करनाल। पांच दिन पूर्व लैबोरेटरी से छुट्टी करने के बाद युवती अपने घर नहीं पहुंची। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी हैं, जबकि परिजन को युवती का अगवा होने पर संदेह हैं। जुंड़ला की रहने वाली 22 वर्षीय आकांक्षा सेक्टर 12 की एसआरएल लैबोरेटरी में कार्य करती थी। 12 नवंबर की शाम छुट्टी के बाद आकांक्षा अपने गांव जुंडला के लिए रवाना हुई थी, जो कि आज तक अपने घर नहीं पहुंची। युवती के पिता अनिल कुमार ने बताया कि उसे संदेह है कि उसकी बारहवीं पास बेटी आकांक्षा को किसी ने अगवा कर लिया है। पुलिस ने युवती के पिता अनिल के बयान पर युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन