{"_id":"81-45830","slug":"Karnal-45830-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिलाया जाएगा कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दिलाया जाएगा कब्जा
Karnal
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पिहोवा। गांव कराह साहिब की 357 एकड़ पंचायती जमीन पर लिए जाने वाले कब्जे को लेकर बुधवार देर शाम वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। कब्जे की कार्रवाई के दौरान अमन चैन कायम रहे, इसको लेकर अधिकारियों ने पुराने पट्टेदारों से बात भी की। अधिकारियों ने पुराने पट्टेदारों को समझाते हुए पूर्ण सहयोग और शांति की अपील की। कोर्ट द्वारा इस पंचायती जमीन के कब्जे को लेकर 16 नवंबर की तिथि निश्चित की हुई है। इससे पहले 7 नवंबर को पंचायत एवं विकास विभाग के वित्त सचिव पी. राघवेंद्र राव ने भी गांव का दौरा करके ग्रामीणों की बात की थी। इसके बाद 10 नवंबर को एडीसी सुमेधा कटारिया के नेतृत्व में अधिकारियों ने बन का दौरा करके ग्रामीणों से बातचीत की थी। प्रशासन द्वारा 15 नवंबर वीरवार को इस जमीन का कब्जा लिया जाना है। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं कब्जे की इस कार्रवाई को लेकर भारी संख्या में महिला पुलिस और पुलिस के जवान यहां पहुंचने शुरू हो गए हैं। इस अवसर पर जिला उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़, एडीजीपी ला एंड आर्डर पीएस मान, आईजी पुलिस बलबीर सिंह, एसपी राकेश आर्य, एडीसी सुमेधा कटारिया, एसडीएम कमलप्रीत कौर, डीएसपी नवीन कुमार, तहसीलदार मानसिंह, डीडीपीओ गगनदीप सिंह, बीडीपीओ आरडी साहनी मौजूद रहे।
विज्ञापन