फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   दो दर्जन गांवों को दिवाली का तोहफा

दो दर्जन गांवों को दिवाली का तोहफा

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
Karnal Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कैथल। लोक निर्माण एवं उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को गुहणा में किसान खेत मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशेर सिंह सुरजेवाला की अध्यक्षता में शेरगढ़-गुहणा लिंक नहर के विस्तार का उद्घाटन किया। इसके साथ ही क्षेत्र के लोगों की पांच दशक पुरानी मांग भी पूरी हो गई। इस लिंक नहर के विस्तार कार्य पर साढ़े तीन करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की गई है। लिंक नहर से पाड़ला, गुहणा, सांघन, दिल्लोवाली, मालखेड़ी, हरिपुरा, काकौत, सेगा, नरड़, डयोढ़खेड़ी, शेरगढ़, देवीगढ़, चंदाना, पट्टी खोत, सिल्लाखेड़ा, कुतबपुर, भानपुरा, फ्रांसवाला, गढी छौत, पाड़ला, धुंधरेहड़ी, गुहणा की 2415 एकड़ भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर किसानों ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया। उद्घाटन अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इस सीजन में वर्षा की कमी के कारण आकाल जैसी स्थिति थी। इसके बावजूद नहरी पानी और नलकूपों केे सहारे किसान अपनी धान की फसल को तैयार करने में सफल सिद्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि चौटाला के शासनकाल में जहां सिंचाई का घनत्व मात्र 25 प्रतिशत था, अब बढ़कर 60 प्रतिशत तक पहुंच गया है और इसे 80 प्रतिशत तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2008 में 12 करोड़ 61 लाख रुपए की फसलें पैदा होती थी, जबकि 2011-12 में यह राशि 24 करोड़ 58 लाख रुपए तक पहुंच गई है। इस चैनल के विस्तार कार्य से टेल वाले गांवों को भी सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में नहरी पानी उपलब्ध होगा। सुरजेवाला ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस क्षेत्र के लोगों के लिए दिवाली के मौके पर इससे बड़ा तोहफा और नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शमशेर सिंह सुरजेवाला ने यहां के लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए इस नहर का निर्माण करवाया था।
विज्ञापन

सड़कों के विकास के लिए राशि मंजूर
रणदीप सुरजेवाला ने गुहणा गांव में रामलीला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गुहणा से भानपूरा सड़क के निर्माण पर एक करोड़ 86 लाख रुपए और गुहणा से सीनंद सड़क के निर्माण पर 2 करोड़ 51 लाख रुपए की धनराशि खर्च की जाएगी। गांव में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 60 लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत आईटीआई की मरम्मत पर 17 लाख रुपए की धनराशि खर्च की जाएगी। इस मौके पर दिलबाग मोर, नाजर सिंह दयौरा, अधीक्षक अभियंता अरूण मलिक, कार्यकारी अभियंता अरविंद कौशिक, आईसी लाटका, बहादुर सैनी, डा. श्याम साहनी, सरपंच जोधा राम, जयभगवान गुहणा, ईश्वर नैन, दर्शन सिंह मालखेड़ी, बलवान कुराड़, रोशन लाल पाड़ला, सुरजीत बैनिवाल, सुखदेव शर्मा, कृष्ण लाल शर्मा, धर्मपाल ठेकेदार, गुरदेव गुहणा, प्रताप, रणधीर, राजेंद्र रूल, कृष्ण एवं मुकेश मानस, मास्टर रामेश्वर शर्मा, सुभाष बाबालदाना भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed