फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   किसान ईश्वर सिंह के खाते में एक और सम्मान

किसान ईश्वर सिंह के खाते में एक और सम्मान

Mon, 05 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
Karnal Updated Mon, 05 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कैथल। कैथल के किसान ईश्वर सिंह ने मुंबई में अपनी प्रतिभा का डंका बजाते हुए एक और सम्मान हासिल किया। उन्हें मुंबई में विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पंडित जसराज की पुत्री एवं अदाकार दुर्गा जसराज ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

बीते 31 अक्तूबर को मुंबई के रविंद्र नाट्य मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में ईश्वर को यह सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन नेशनल ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन, क्वालिटी ब्रांड टाइम्स एवं नेशनल इकानामिक ग्रोथ टाइम्स द्वारा किया गया। इसमें कृषि क्षेत्र में नए प्रयोग करते हुए समाज सेवा कर रहे लोगों को सम्मानित किया गया। ईश्वर सिंह कुंडू को राष्ट्रीय उद्योग रत्न अवार्ड उनके उत्पाद कमाल क्लैंप और कमाल 505 को क्वालिटी ब्रांड इंडिया अवार्ड मिला। इस कार्यक्रम में फिल्म निर्माता राज सिप्पी, देव मल्होत्रा, जयमाला, एसोचैम की चेयरपर्सन सुजाता सेन सहित कई जानी मानी हस्तियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

समाज सेवा के लिए की गई खोज को लेकर मिला अवार्ड
ईश्वर सिंह कुंडू ने बताया कि उन्हें यह अवार्ड समाज सेवा के क्षेत्र में की गई खोज एवं कृषि में सुधार के लिए प्रयोग करने के लिए दिया गया है। इससे पूर्व ईश्वर सिंह कुंडू को राष्ट्रीय कृषक अवार्ड सहित दर्जनों अवार्ड मिल चुके हैं। इस कारण गांव कैलरम में छोटी जोत का यह किसान आज किसानों में आईकन बनता जा रहा है। ईश्वर सिंह ने बताया कि भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने में उसके उत्पाद का कोई सानी नहीं हैं। जिस कारण इसे अब राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल रही है। अपने उत्पाद के बारे में किसानों को जानकारी देने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed