{"_id":"81-43268","slug":"Karnal-43268-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष हॉस्टल में छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष हॉस्टल में छापामारी
Karnal
Updated Sun, 07 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेेत्र। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के हर्ष हॉस्टल में शुक्रवार रात्रि शराब पीकर हुड़दंगबाजी कर रहे 5 छात्रों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। छापामारी में 1 कमरे को रद किया गया और 3 कमरों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना किया गया। शुक्रवार रात्रि 11 बजे हॉस्टल चीफ वार्डन सतदेव को सूचना मिली के कुछ छात्र हर्ष हॉस्टल में हुड़दंगबाजी कर रहे हैं। पता चलने के तुरंत बाद चीफ वार्डन व मुख्य सुरक्षा वार्डन डा. सुरेश ड्रोलिया ने हॉस्टल में छापामारी की, जिस दौरान उन्होंने पाया कि 3 नंबर डोरमेट्री में 15 के लगभग छात्र शराब के नशे में म्यूजिक सिस्टम लगाकर हुड़दंगबाजी कर रहे थे और नशे की हालत में होने के कारण कुछ छात्रों ने तो खाली बोतलों को भी फोड़ रखा था। चीफ वार्डन के हॉस्टल में पहुंचते ही 3 नंबर डोरमेट्री में हड़कंप मच गया और कुछ छात्र तीसरी मंजिल से ही पाइपों के सहारे कूद-कूदकर भागने लगे। आखिरी में 5 छात्र पकड़े में आए, जिसके बाद थर्ड गेट चौकी से पुलिस को बुलाया गया। नशे की हालत में वे अपने अन्य साथियों का नाम नहीं बता रहे थे। इन छात्रों पर कार्रवाई करते हुए एक डोरमेट्री को रद किया गया और तीन कमरों पर एक हजार जुर्माना किया गया।
इन पर हुई कार्रवाई
सी-ब्लाक की कमरा नंबर-3 के बीटेक-सीएसई तृतीय वर्ष के हिमांशु पंत और विशाल भाटिया के कमरे को रद कर दिया गया। सी-ब्लाक कमरा नंबर 11 में बीटेक-सीएसई तृतीय वर्ष के सनजीत कुमार, कमरा नंबर 26 में बीटेक-सीएसई तृतीय वर्ष के आशु कौशल, कमरा नंबर 35 में बीटेक-सीएसई तृतीय वर्ष के निश्चनी सप्रू पर एक-एक हजार का जुर्माना लगाया गया है।
सिक्योरिटी गार्ड को भी नहीं पता
हर्ष हास्टल में दो सिक्योरिटी गार्ड तैनात होने के बावजूद भी इस घटना की जानकारी सिक्योरिटी स्टाफ को नहीं थी। चीफ वार्डन के छापामारी के बाद में उन्हें पता चला, जिसके बाद वे हरकत में आए और वहां पहुंचे।
विज्ञापन
तुरंत होगी कार्रवाई
चीफ वार्डन सतदेव ने कहा कि रात को 11 बजे जब उन्हें इसका पता चला तो तुरंत प्रभाव से हमने हुड़दंगबाजी कर रहे छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की। इस तरह की शरारती गतिविधियों, बाहरी तत्वों व अनुशासन भंग करने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी निरंतर अभियान जारी रहेगा।
कड़ी कार्रवाई की जाएगी
मुख्य सुरक्षा वार्डन डा. सुरेश ड्रोलिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल देने का शत-प्रतिशत प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद यदि इस तरह अनुशासनहीनता भरी हरकत होगी, तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।