Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   धुएं से बुजुर्ग सहित तीन बेसुध

धुएं से बुजुर्ग सहित तीन बेसुध

Sun, 07 Oct 2012 12:00 PM IST
Karnal
Karnal Updated Sun, 07 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सरस्वती कालोनी के पास ठेकेदार द्वारा 6 एकड़ के फानों में आग लगाने से कालोनी में धुआं फैल गया। धुएं के कारण एक बुजुर्ग सहित दो बच्चे बेसुध हो गए। वहीं, काफी संख्या में लोगों को सांस लेने में दिक्कत पेश आई। कालोनीवासियों ने इसकी सूचना फायरब्रिगेड और पुलिस को दी। दमकल विभाग की गाड़ी ने आधा घंटे में आग पर काबू पाया। वहीं, खेत के ठेकेदार ने मौके पर पहुंचकर कालोनीवासियों से माफी मांगकर पीछा छुड़वाया। कालोनी वासी कर्मबीर ने बताया कि कालोनी के पास छह एकड़ खेत में खडे़ फानों में दोपहर 12 बजे ठेकेदार ने आग लगा दी। आग लगने से कालोनी में धुआं फैल गया। कालोनीवासियों ने सबसे पहले घर में सो रहे बच्चों को उठाकर खाली प्लाटों में लेकर आए और उसके पश्चात पशुओं को धुएं वाले स्थान से अलग स्थानों पर ले जाया गया। उसके पश्चात कालोनीवासियों ने इकट्ठा होकर पुलिस और फायरब्रिगेड पर आग लगने की सूचना दी। कालोनीवासी संगीता, जीतो देवी ने बताया कि धुएं के कारण अमित और सुमित दो बच्चे के साथ एक बुजुर्ग रूलिया राम बेसुध हो गए, जिन्हें कालोनीवासियों की सहायता से धुएं वाले स्थान से दूर ले जाया गया। कालोनीवासी अशोक, लवदीप, सुनीता ने बताया कि उन्होंने फायरब्रिगेड को 12 बजकर 40 मिनट, 1 बजे और डेढ़ बजे तक तीन बार फोन किया, जबकि पुलिस के 100 नंबर पर 1 बजे, 1 बजकर 10 मिनट और 1 बजकर 14 मिनट पर फोन किया था, परंतु पुलिस डेढ़ बजे मौके पर पहुंची। आग खेतों में दोपहर 12 बजे से लगी हुई थी। खेत का ठेकेदार फानों में आग लगाकर रफूचक्कर हो गया था, जिसके बाद कालोनीवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


वीआईपी ड्यूटी होने के कारण हुए लेट
दमकल विभाग के मौके पर पहुंचे कर्मचारी हरदीप सिंह, विक्रम ने बताया कि उनकी ड्यूटी सीएम के आगमन पर लगी हुई थी। जिस कारण उन्हें यहां पहुंचने में समय लगा। उन्होंने बताया कि उनके साथ यहां पर सोमदत्त और गुरुदेव ने भी आग पर काबू पाया है। वहीं, पुलिस के अनुसार उन्हें अभी कोई लिखित में शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई व्यक्ति लिखित में शिकायत देता है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


घरों में भी लग सकती थी आग
कालोनी वासी कर्मबीर ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के घरों में भी लग सकती थी। उपायुक्त ने आदेश जारी कर रखे हैं कि कोई भी किसान फानों में आग नहीं लगाएगा। कुछ किसान डीसी के इन आदेशों की अवमानना करते हुए आम जनता को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे ने नासमझी के कारण लगा दी आग
खेत के ठेकेदार अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने नहीं, उनके बच्चों ने नासमझी के कारण आग लगाई है। जिसके लिए वे काफी शर्मिंदा है। खेतों में आग लगने के बाद गोबिंदा, लवदीप और जितेंद्र ने सूझबूझ का प्रमाण देते हुए दमकल विभाग कर्मचारियों के साथ आग बुझाने में पूरा सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed