फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   व्यापारी पर गोली मारने के आरोप में तीन के खिलाफ केस दर्ज

व्यापारी पर गोली मारने के आरोप में तीन के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 21 Mar 2019 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी पर गोली मारने के आरोप में तीन के खिलाफ केस दर्ज
व्यापारी पर गोली मारने के आरोप में तीन के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। नेशनल हाईवे नंबर 44 पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने कार चालक पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस ने देर रात कार चालक गगन की करनाल के ट्रामा सेंटर में मेडिकल करवाया गया और बयान दर्ज किए।

गौरतलब है कि मंगलवार रात करीब दस बजे अंबाला निवासी गगन दिल्ली से वापस अंबाला की तरफ जा रहा था । बसताड़ा टोल के नजदीक गगन ने फोन सुनने के लिए अपनी कार को सड़क की साइड में खड़ा किया ही था कि अचानक बाइक पर तीन युवकों ने एड्रेस पूछने के बहाने कार शीशा खुलवाया। कार का शीशा खुलते ही बाइक पर बैठे एक बदमाश ने गगन की तरफ बंदूक तान दी और गोली चला दी। गनीमत यह रही कि बदमाशों की गोली कार की सीट में जा घुसी जबकि गोली के छर्रे लगने से गगन घायल हो गया। करीब साढ़े दस बजे जैसे तैसे गगन करनाल पहुंचा और सेक्टर 13 की पुलिस चौकी में वारदात की शिकायत की। पुलिस ने छर्रे लगने से घायल हुए युवक को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर करनाल में भर्ती करवाया है। फायरिंग की घटना के बाद हरकत में आई पुलिस टीम मामले की छानबीन करने टोल प्लाजा ऑफिस पहुंची ओर टोल पर लगे सीसीटीवी की रिकार्डिंग चैक की। इस बारे में थाना प्रभारी घरौंडा संदीप कुमार का कहना है कि कार चालक पर फायरिंग के मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों तक पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed