फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   डायरेक्टर के फर्जी हस्ताक्षर कर कर्मचारी का तबादला कराने के मामले में एफएसएल के सहायक निदेशक गिरफ्तार

डायरेक्टर के फर्जी हस्ताक्षर कर कर्मचारी का तबादला कराने के मामले में एफएसएल के सहायक निदेशक गिरफ्तार

Tue, 30 Oct 2018 12:01 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
डायरेक्टर के फर्जी हस्ताक्षर कर कर्मचारी का तबादला कराने के मामले में एफएसएल के सहायक निदेशक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। डायरेक्टर के फर्जी हस्ताक्षर कर गलत तरीके से कर्मचारी का तबादला करने के मामले में एफएसएल (फारेंसिक साइंस लैब) के सहायक निदेशक अजीत ग्रेवाल के खिलाफ मधुबन थाना पुलिस में केस दर्ज किया गया है। सोमवार देर रात को अजीत ग्रेवाल को सीआईए टू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले के अनुसार, एफएसएल मधुबन में सरोज देवी एसएसए (वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक) के पद पर तैनात है। पिछले दिनों सरोज देवी का ट्रांसफर दादरी कर दिया गया था। बताया जाता है कि सहायक निदेशक अजीत ग्रेवाल ने गलत तरीके से एक कागजात पर डायरेक्टर श्रीकांत जाधव के हस्ताक्षर कर दिए और इन्हें सीधे एसीएस होम भेज दिया। इसके बाद, सरोज देवी का तबादला एफएसएल में ही बैलिस्टिक सेक्शन में करवा दिया। इस मामले में जब कागजों की जांच की गई तो श्रीकांत जाधव को हस्ताक्षरों पर शक हुआ। डायरेक्टर ने अपने हस्ताक्षर व उस दस्तावेज पर किए गए हस्ताक्षरों की एफएसएल में जांच कराई तो हस्ताक्षर अलग-अलग मिले। इसके बाद डायरेक्टर ने एनसीटी दिल्ली के डायरेक्टर को हस्ताक्षरों की जांच के लिए पत्र लिखा। दिल्ली में एक्सपर्ट बोर्ड की टीम ने भी हस्ताक्षर अलग अलग करार दिए तो एफएसएल के निदेशक ने आरोपी अजीत ग्रेवाल समेत अन्य के खिलाफ मधुबन पुलिस थाने में धोखाधड़ी, साजिश रचने समेत विभिन्न आरोपों में केस दर्ज कराया। देर रात सीआईए टू ने आरोपी अजीत ग्रेवाल गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में सीआईए टू के इंचार्ज इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed