फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   रोडवेज की हड़ताल जारी, नहीं दिखा असर

रोडवेज की हड़ताल जारी, नहीं दिखा असर

Sat, 27 Oct 2018 12:14 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज की हड़ताल जारी, नहीं दिखा असर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। हालांकि, अब बसें चलने के कारण इतना असर नहीं दिख रहा है। शुक्रवार को रोडवेज की 139 बसें चली, जबकि 67 बसें प्राइवेट चली। इस कारण लोगों को रूटों पर बसों को लेकर ज्यादा परेशानी नहीं दिखी। वहीं, रोडवेज कर्मचारियों ने मानव सेवा संघ के बाहर धरना दिया। इसी दौरान अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भी उनको समर्थन दिया। साथ ही शहर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश सिहमार और अध्यापक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जगतार सिंह ने कहा कि जिला भर में कार्यरत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने रोडवेज की हड़ताल का समर्थन किया। डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की करनाल इकाई ने रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन दिया है। शुक्रवार को एसोसिएशन के पदाधिकारी हड़ताली कर्मचारियों से मिलनेे पहुंचे। इस मौके पर एसोसिएशन के जिला प्रधान अनिल जयंत ने कहा कि सभी कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार व विभाग पर विश्वास रखते हुए धैर्य के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। इस अवसर पर उपप्रधान जगजीत कपूर, ऑडिटर राकेश कुमार बांगड़, धर्मवीर, छत्रपाल, देवेंद्र, राजकुमार व जितेंद्र मौजूद रहे।

कर्मचारियों ने एक दिन का सामूहिक अवकाश कर जातया रोष
असंध। सर्व कर्मचारी संघ व विभिन्न संगठनों से जुड़े कर्मचारी बिजली बोर्ड कार्यालय मे एकतित्र हुए। कर्मचारियों ने रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया। एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर सड़कों पर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। रोष प्रदर्शन में बिजली बोर्ड, नगर पालिका, आंगनवाडी वर्कर, अध्यापक संघ,मिड-डे मील, पब्लिक हेल्थ, हसला व फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान कर्मबीर शर्मा वही मंच का संचालन ब्लाक सचिव राजेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर अध्यापक संघ के ब्लॉक प्रधान सेवा सिंह, राजकुमार, त्रिलोक नाथ, हरिकंगन, राजेश शर्मा, पवन गुप्ता, मनोज बोहत, रूपा राणा, राकेश राणा, नरेंद्र पहल, सत्यपाल जेई, कपिल शर्मा, संतोष, रोशन लाल, सुरेश दीक्षित, किशोर भट्ट व जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


घरौंडा में 64 शिक्षक रहे सामूहिक अवकाश पर
घरौंडा। हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में घरौंडा ब्लॉक के सरकारी स्कूलों के 64 शिक्षकों ने सामूहिक अवकाश लिया। प्राथमिक शिक्षक संघ व हसला के पदाधिकारियों का कहना है कि रोडवेज कर्मचारियों की मांगें जायज है और इसको सरकार को मान लेना चाहिए। शुक्रवार को हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन सरकारी स्कूलों के शिक्षक सामुहिक अवकाश पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed