फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   वैभव, श्री चौधरी व महक रहे जिले में टाप, 99 प्रतिशत रहा जिले का परिणाम

वैभव, श्री चौधरी व महक रहे जिले में टाप, 99 प्रतिशत रहा जिले का परिणाम

Wed, 30 May 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
वैभव, श्री चौधरी व महक रहे जिले में टाप, 99 प्रतिशत रहा जिले का परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए गए दसवीं कक्षा के परिणाम में जिले के तीन विद्यार्थियों ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में नाम रोशन किया है। इनमें से दो लड़कियां शामिल हैं। बता दें सेंट थरेसा कांनवेंट स्कूल के वैभव ने, सेक्टर-6 प्रताप पब्लिक स्कूल की श्री चौधरी व डीपीएस की महक नारंग ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं सेक्टर-7 दयाल सिंह पब्लिक स्कूल की दिशिका ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है।
जिले में 97 सीबीएसई स्कूल हैं, इन सभी के करीब दस हजार विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। सहोदय स्कूल कांम्प्लेक्स के प्रधान राजन लांबा के अनुसार जिले का रिजल्ट 99 प्रतिशत रहा है, लेकिन दसवीं कक्षा के परिणाम में भी इस बार सीएम सिटी के विद्यार्थी स्टेट व नेशनल लेवल पर जिले का नाम रोशन नहीं कर पाए हैं। विद्यार्थियों ने स्कूल में पहुंचकर मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की तो वहीं अभिभावकों ने भी अपने आस-पड़ोस में मिठाई बांटी। इससे लिए कुछ विद्यार्थियों की आंखों में आंसू भी झलक पड़े। जो कुछ अंकों से टॉपर लिस्ट में आने से रहे गए।
विज्ञापन


शानदार रहा सेंट थरेसा कॉन्वेंट का परिणाम
सीबीएसई द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परिणाम में सेंट थरेसा कॉन्वेंट स्कूल करनाल का इस बार भी शानदार परीक्षा परिणाम रहा। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, वहीं वैभव कुमार ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। वहीं साइना एवं रवनीत कौर ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अनन्या ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल की प्रिंसिपल प्रिंसिपल सिस्टर ओफिलिया लोबो व वाइस प्रिंसिपल रीना डिसूजा ने बताया कि स्कूल में दसवीं कक्षा में कुल 228 विद्यार्थियों में से 94 विद्यार्थियों ने 90% से ऊपर अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। स्कूल प्रिंसिपल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनका हौसला बढ़ाया। वहीं अनन्या ने बताया कि वह बिना ट्यूशन के पेपर की तैयारी करती थी। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए ट्यूशन लगाने की आवश्यकता नहीं होती
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री चौधरी पर प्रताप स्कूल को गर्व
सेक्टर-6 प्रताप पब्लिक स्कूल का दसवीं कक्षा का शानदार रिजल्ट रहा। स्कूल के 266 विद्यार्थियों ने सीबीएसई की 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी, स्कूल की परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। स्कूल के अध्यक्ष अजय भाटिया, स्कूल सचिव संजय भाटिया, स्कूल प्रिंसिपल डॉ. पूजा वालिया मान ने गुणवत्ता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि स्कूल की श्री ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि इससे अलग अमन ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया है तो वहीं तनिष्क तथा वीर ने 95.8 अंक प्राप्त किए हैं। 41 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। गणित में 5 विद्यार्थियों, सोशल साइंस में एक और कंप्यूटर साइंस में दस विद्यार्थियों ने 100 अंक प्राप्त किए हैं।

डीपीएस ने बनाया जिले के टॉप में स्थान द्भदिल्ली पब्लिक स्कूल करनाल की महक नारंग दसवीं की परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रिंसिपल मीनू अरोड़ा ने बताया कि विद्यालय में सीबीएसई की 10वीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा है। इस सत्र का परीक्षा परिणाम अत्यंत बेहतर व सराहनीय है। महक नारंग ने 98.4 अंक प्राप्त कर शिक्षकगण व अभिभावकगण का नाम रोशन किया। सिमरन बुद्धिराजा ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा खुशी ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के 38 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक व 59 छात्रों ने 75 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अंग्रेजी में 98, हिन्दी में 98, गणित में 100, विज्ञान में 99, सामाजिक विज्ञान में 99 व कम्प्यूटर में 100 अंक प्राप्त कर अपनी कार्यकुशलता व अद्भुत क्षमता का परिचय दिया। प्रो. वाइस चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल ने छात्रों की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की।


दयाल सिंह पब्लिक स्कूल की दिशिका गुप्ता ने किए 98.2 प्रतिशत अंक
सीबीएसई द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर सात के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल के 183 विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा में भाग लिया। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। 41 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत एवं उस से अधिक अंक लिए और 131 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर अपना तथा अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। दिशिका गुप्ता ने 98.2 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अर्चना एवं नमन गोयल ने 96.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान अर्जित किया। कशिश ने 96.4 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार चिराग गुप्ता ने 96.2, टीना गर्ग एवं आदित्य रत्नाकर ने 95.8, अग्रिम मोर ने 95.6, जसवीन कौर ने 95.4, लिखित ने 95.2, आरुशी, आर्यन, निष्ठा, सागर, सोनाली ने 94.8, निकिता त्यागी, पारुल ने 94.6, आकांक्षा ने 94.4 प्रतिशत, प्रणव मिगलानी ने 93.6, अन्नू, गजिंदर भंडारी, मयंक सिंगला, नंदिनी एवं अपूर्वा ने 92.6, मन्नत एवं ओशीन ने 92.4, आर्यन काजल ने 92.2, तविषा एवं तन्मय ने 92, प्राची ने 91.8, पार्थ ने 91.6, अंश गुप्ता ने 91.4, नेहा एवं संजना ने 91.2, इशिका ने 90.8, गायत्री एवं श्रुति ने 90.6, जतिन एवं विधि ने 90.4, शुभम ने 90.2 तथा अनिकेत ने 90 प्रतिशत अंक अर्जित किए। विद्यालय की प्रधानाचार्य नीना राय सिंह ने विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व सफलता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed