{"_id":"5a4a851b4f1c1b10788b5faf","slug":"91514833179-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप में घरौंडा पुलिस ने काबू किये पांच युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के आरोप में घरौंडा पुलिस ने काबू किये पांच युवक
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के आरोप में घरौंडा पुलिस ने पांच काबू
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा।
कस्बे में बढ़ती चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने को पुलिस ने शिकंजा कसते हुए कई स्थानों पर छापामारी कर चोरी की गई पांच बाइक और ट्रक के टायरों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घरौंडा पुलिस ने क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों व विभिन्न चौक पर पिछले काफी समय से नाकेबंदी की हुई है। इस दौरान चौरा लालुपुरा मार्ग से घरौंडा निवासी अमन को बाइक के साथ काबू किया। पूछताछ के दौरान अमन ने चोरी की बाइक कबूली थी। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसके न्यायालय में पेश किया और एक दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान अमन ने कुल पांच बाइक चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने पांचों बाइक को विभिन्न स्थानों से बरामद किया। दूसरी घटना में पुलिस ने कोहंड-अलीपुर खालसा रोड से गत दिनों त्रिवेणी कांटे के पास खड़े ट्रक से चोरी हुए स्टेपनी सहित चारों टायरों को भी आरोपियों के साथ बरामद किया है। जानकारी अनुसार तीन दिन पूर्व कोहंड-अलीपुर रोड पर त्रिवेणी धर्मकांटे के पास से खड़े ट्रक के स्टेपनी सहित चार टायर चोरी हुए थे। मामले में पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया। जिनकी पहचान हरिसिंह पुरा निवासी रिंकू, दीपक, पुंडरी निवासी मोनू और सागर के रूप में हुई है। इस बारे में थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर लगाए गए नाकेबंदी के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पांच बाइक और ट्रक के चार टायर बरामद किए है। पांचों चोरों को न्यायालय में पेश कर कार्रवाई शुरू कर दी है।