{"_id":"5995cc014f1c1b5a618b463c","slug":"91502989313-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर जाम लगाने के आरोप में 30 लोगों पर केस, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड पर जाम लगाने के आरोप में 30 लोगों पर केस, सात गिरफ्तार
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड पर जाम लगाने के आरोप में 30 लोगों पर केस, सात गिरफ्तार
नीलोखेड़ी। जीटी रोड को जाम करने के आरोप में पुलिस ने 25-30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने सातों को जेल भेज दिया है।
गौरतलब है कि बुधवार को एक विवाहिता की मौत के जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिला के परिजनों ने जीटी रोड जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन तथा सरकार विरोधी नारेबाजी की थी। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने महिला के पति गोल्डी को तो गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महिला का देवर गौरव, सास सुनीता व ससुर सुरेश पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। विवाहिता की मौत को लेकर पुलिस इनके खिलाफ मामला दजज् किया हुआ है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों में आपसी कहासुनी भी हुई है। पुलिस ने अनेक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद राकेश कुमार, रूप् चंद, रमेश कुमार, सन्नी, अंकित, डा. सुमेर व धमज्पाल को गिरफ्तार कर लिया था। चौकी इंचार्ज जय नारायण ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।