फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   9091 candidates took the exam in both the sessions

दोनों सत्रों में 9091 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
9091 candidates took the exam in both the sessions
संवाद न्यूज जऐंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। दो चरणों में हुई पुलिस विभाग में महिला कांस्टेबल तथा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में सहायक रेवेन्यू क्लर्क पद की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। दोनों सत्र में 31 हजार 650 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। इनमें से 9091 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी और 22 हजार 559 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
सुबह के सत्र में हुई महिला कांस्टेबल की परीक्षा के लिए 64 केंद्रों पर 17 हजार 550 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। इसमें से केवल 6 हजार 388 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। जबकि 11162 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अंबाला सिटी व कैंट में 14100 में से 5175 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 8925 छात्र अनुपस्थित रहे। ऐसे ही बराड़ा में 3450 में से 1213 छात्र उपस्थित रहे, जबकि 2 237 छात्र अनुपस्थित रहे। शाम के सत्र में हुई सहायक सहायक क्लर्क पद की परीक्षा में 14100 में से केवल 2 703 परीक्षार्थी ही उपस्थित रहे। जबकि 11 हजार 397 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से जिले भर में पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

नकलरहित परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर विशेष रुप से सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और प्रशासन की ओर से धारा 144 भी लागू की गई थी। वहीं परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से पहले छात्रों की कई चरणों में जांच भी की और कागजों को भी जांचा। पूरी जांच प्रक्रिया के बाद ही छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। सुबह के सत्र में होने वाली परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी अल सुबह ही परीक्षा केंद्रों के बाहर जमा होना शुरू हो गए थे। जैसे ही परीक्षा केंद्रों के गेट खुले परीक्षार्थियों ने बिना किसी देरी के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश किया। परीक्षा शुरू होने व खत्म होने के दौरान कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी पैदा हो गई। इससे निपटने में पुलिस प्रशासन के भी पसीने छूट गए। मगर, थोड़े ही समय में ही इस व्यवस्था को सही से बना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूर-दराज से कंबल इत्यादि लेकर पहुंचे थे परीक्षार्थी
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से परीक्षा केंद्रों को काफी दूरी पर स्थापित किया गया था। इस कारण बहुत से परीक्षार्थियों को पूरी रात सफर कर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना पड़ा। रास्ते में ठंड से बचने के लिए परीक्षार्थी व उनके परिजन कंबल इत्यादि लेकर पहुंचे हुए थे। इससे कि सर्द रातों से थोड़ा बचा सके। वहीं इस दौरान महिला कांस्टेबल की परीक्षा के लिए बहुत से परीक्षार्थी ऐसे भी तो जो अपने बच्चों को साथ लाए थे। करीब तीन घंटे तक बच्चों को संभालने की जिम्मेदारी पतियों के जिम्मे ही रही। मगर, ठंड के कारण बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। परीक्षार्थियों ने मांग की है कि भविष्य में आयोग को परीक्षा केंद्रों को 50 से 100 किलोमीटर के दायरे में ही रखना चाहिए। इससे कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो। वहीं इस दौरान बैग रखने की व्यवस्था भी नहीं की गई थी। इसी कारण परीक्षार्थियों को मजबूरी में रुपये खर्च कर पास की ही दुकानों पर रुपये जमा करवाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed