फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   9.20 lakh fraud in the name of foreign

विदेश के नाम पर 9.20 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
9.20 lakh fraud in the name of foreign
करनाल। युवक को यूरोप भेजने के सपने दिखाकर पहले सर्बिया भेजा और फिर ग्रीक। वहां पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और तीन महीने तक जेल में रखा। युवक के पिता ने विदेश भेजने वाले एजेंट के खिलाफ करीब 9.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गली नं 11 विकास कॉलोनी निवासी शमशेर ने एजेंट लखविंद्र सिंह के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट में कई आरोप लगाए
। शमशेर ने बताया कि उन्होंने बेटे रणदीप को सितंबर 2018 में पढ़ाई करने के लिए रूस भेजा था। इस बीच उसकी यूरोप जाने की योजना बनी। उसकी एजेंट लखविंद्र सिंह से फोन पर बात हुई। यूरोप भेजने के एवज में 4.75 लाख रुपये में बात पक्की हुई। लखविंद्र को टिकट के पैसे भांजे सुनील कुमार निवासी गांव किशनपुरा कुरुक्षेत्र ने ऑनलाइन भेजे लेकिन उसने लड़के की टिकट मास्को (रूस) से सर्बिया की करवा दी। पूछने पर कहा कि वहां एजेंट उसे लेने आएगा और फिर यूरोप भेजा जाएगा।
विज्ञापन

25 दिसंबर 2018 को रणदीप सर्बिया पहुंच गया, परंतु वह उसे लेने के लिए कोई नहीं आया। उसी दौरान लखविंद्र झांसा देकर शमशेर से अलग-अलग खातों में रुपये डलवाता रहा। उसने रणदीप को गिल नामक व्यक्ति का मोबाइल नंबर दिया। बोला कि वह यूरोप पहुंचा देगा। गिल ने लड़के को कर्ण नाम के एजेंट का मोबाइल नंबर दिया जो कि ग्रीस में था। इस दौरान लखविंद्र सिंह व उसके एजेंटों ने लड़के से मोबाइल फोन, डेढ़ लाख रुपये व पासपोर्ट छीन लिया और। उन्होंने रणदीप को फिर ग्रीस में अकेला छोड़ दिया। तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और तीन महीने तक जेल में रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब लखविंद्र से बात की तो वह बहाने बनाने लगा। फिर झांसा देकर साल भर निकाल दिए। शमशेर का आरोप है कि जब भी लखविंद्र को फोन लगाते तो वह कॉल रिसीव नहीं करता था या फोन बंद आता। उसके बताए पते पर अलवर गए तो वह वहां भी नहीं मिला। शमशेर ने आरोप लगाया कि जब भी बात हुई तो वह मेरे लड़के रणदीप को जान से मरवाने की धमकी देता है। शमशेर के मुताबिक, उसने अलग-अलग खातों में कुल मिलाकर 9,19,950 रुपये की धोखाधड़ी की है। शमशेर की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed