फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   200 मीटर रेस में पहला स्थान हासिल करने वाले कर्ण को राज्य मंत्री ने किया सम्मानित

200 मीटर रेस में पहला स्थान हासिल करने वाले कर्ण को राज्य मंत्री ने किया सम्मानित

Sat, 16 Mar 2019 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
200 मीटर रेस में पहला स्थान हासिल करने वाले कर्ण को राज्य मंत्री ने किया सम्मानित

विज्ञापन
इंद्री। राष्ट्रीय तथा प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में इंद्री क्षेत्र का नाम चमकाने वाले दो खिलाड़ियों को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज ने प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए गांव तथा शहरी क्षेत्र में विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। दोनों खिलाड़ियों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी। गांव रंबा निवासी नौंवी कक्षा में पढ़ने वाले कर्ण ने 200 मीटर रेस में हिसार में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल हासिल किया था। वहीं दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले विकास ने भी हिसार में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया है। इससे पहले कर्ण संयुक्त भारत खेल संघ की तरफ से राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीत चुका है। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से गांव रंबा में उत्सव का माहौल है। मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि दोनों खिलाड़ी गरीब परिवार से है, इन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सहयोग दिया जा रहा है ताकि खेल से संबंधित जरूरतें पूरी हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed