फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के नए भवन का विधायक कल्याण ने किया शिलान्यास।

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के नए भवन का विधायक कल्याण ने किया शिलान्यास।

Thu, 07 Mar 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के नए भवन का विधायक कल्याण ने किया शिलान्यास।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। विधायक हरविंद्र कल्याण ने एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के मसले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व देश की सरहदों की रक्षा करने वाले वीर जवानों के साथ खड़ा है लेकिन एयर स्ट्राइक के सबूत मांगकर विपक्ष ने अपनी हल्की मानसिकता का परिचय दिया है। बुधवार को विधायक हरविंद्र कल्याण नेशनल हाइवे स्थित पीडब्ल्यूडी के नए भवन का शिलान्यास करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस नये भवन में वीवीआईपी की सुविधाओं का खास ख्याल रखा जाएगा। इस बिल्डिंग में पांच कमरे और एक कांफ्रेंस हॉल बनाया जाएगा, जिसमें सभी प्रकार की सुविधाएं वीआईपी और वीवीआईपी को मिल सकेंगी।

विधायक हरविंद्र कल्याण ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जो लड़ाई लड़ी जा रही है उसको लेकर विपक्ष हल्की राजनीति कर रहा है, जो विपक्ष की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर प्रदेश मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि लोकसभा का चुनाव अप्रैल में होने की उम्मीद है, जबकि विधानसभा का चुनाव अक्तूबर के आस पास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed