फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मॉडलिंग की दुनिया में अलग पहचान बनाएगा मजदूर का बेटा

मॉडलिंग की दुनिया में अलग पहचान बनाएगा मजदूर का बेटा

Mon, 04 Mar 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
मॉडलिंग की दुनिया में अलग पहचान बनाएगा मजदूर का बेटा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तरावड़ी। अभिनय के क्षेत्र में जिले से जहां पहले भी कई कलाकार उभरकर टीवी शो व फिल्मों में कला का परिचय देकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं वहीं तरावड़ी के निकटवर्ती गांव अंजनथली गांव का रहने वाले एक मजदूर का बेटा 12 वर्षीय कक्षा सातवीं का छात्र अरविंद धीमान भी माडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बड़ी तेजी से बना रहा है। वह अपनी मंजिल के बहुत करीब पहुंच चुका है।

आपको बता दें कि भारत पब्लिक हाई स्कूल सिद्धपुर में पढ़ने वाले गांव अंजनथली निवासी अरविंद धीमान डीडी पंजाबी चैनल पर प्रसारित किसमें कितना है दम, के मल्टी टैलेंट शो का सेमीफाइनल राउंड जीत चुका है और गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट लेकर अपने गांव व शहर का नाम भी रोशन किया है। इसके अलावा, यह डांस और एक्टिंग में भी नंबर एक पर रह चुका है और हर शो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। छोटी सी उम्र में यह मुकाम हासिल करने वाले अरविंद धीमान ने बताया कि वह भविष्य में अपने जिले व प्रदेश का नाम रोशन करेगा। वह मॉडलिंग की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहता है। उकेरी गई प्रतिभा का श्रेय अरविंद धीमान ने अपने माता पिता के साथ-साथ गुरु कुश शर्मा को दिया है। उसने बताया कि उसके पिता मजदूर का काम करते हैं, इसके बावजूद भी उसके पिता ने कभी उसके हौसले नहीं तोड़े। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उसके पिता ने भी जीतोड़ मेहनत की। अरविंद धीमान ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, सिर्फ जरूरत है तो सिर्फ प्रतिभा को उकेरने की। इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार धीमान, पूजा धीमान, सागर धीमान, रवि व कुश शर्मा समेत कई ग्रामीणों ने अरविंद को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed