{"_id":"5be5dcefbdec22699e087771","slug":"81541790959-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डी ग्रुप की परीक्षा को लेकर केंद्र अधीक्षकों व फ्लाइंग स्कवाइयड की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डी ग्रुप की परीक्षा को लेकर केंद्र अधीक्षकों व फ्लाइंग स्कवाइयड की बैठक
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। जिले में आगामी 10 और 11 नवंबर को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप डी की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में केंद्र अधीक्षकों तथा सभी फ्लाइंग स्क्वायड अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया।
इसकी अध्यक्षता उपमंडलाधीश इन्द्री सुमित सिहाग ने की। एसडीएम ने परीक्षा के लिए जिम्मेवार सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी केंद्र अधीक्षकों और सभी फ्लाइंग स्क्वायड अधिकारियों के बेहतर आपसी तालमेल से इस परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न करवाया जा सकता है और परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित करवाने के लिए यह भी आवश्यक है कि हमें परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी बिंदुओं की जानकारी हो।
इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए आज की इस बैठक का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि डीसी डॉ. आदित्य दहिया के मार्गदर्शन में इस परीक्षा के लिए 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं व परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
यह परीक्षा प्रात:कालीन सत्र में साढे़ 10 से 12 बजे और सायंकालीन सत्र में 3 से साढ़े 4 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए, कानून व्यवस्था को बनाए रखने तथा नकल रहित परीक्षा आयोजित करने के लिए 15 फ्लाइंग स्क्वायड अधिकारियों तथा 8 रिजर्व फ्लाइंग स्क्वायड अधिकारियों की तैनाती की गई है। एसडीएम करनाल नरेंद्र पाल मलिक को ओवरआल फ्लाइंग स्क्वायड अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजित करवाने के लिए धारा-144 भी लागू की गई है। बैठक में सभी केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा से संबंधित हाजिरी सूची और पहचान पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का स्टाफ भी मौजूद रहा।