{"_id":"5b4ceb1c4f1c1b3c748b542b","slug":"81531767580-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीआरआई को मिला बेस्ट एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडीआरआई को मिला बेस्ट एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट अवार्ड
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान देश के सभी कृषि विश्वविद्यालयों एवं चार मान्य विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान पर रहा है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 90वें स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने एनडीआरआई के निदेशक डॉ. आरआरबी सिंह को अवार्ड देकर सम्मानित किया। इसके अलावा, एनीमल बॉयोटेक्नोली विभाग की छात्रा सोनिका अहलावत को पीएचडी में अच्छे शोध के लिए जवाहर लाल नेहरू अवार्ड मिला और बेहतर प्रशासनिक कार्य के लिए पशु जैव रसायन विभाग से डॉ. रविकांत पुरस्कार प्रदान किया गया है। तीन अवार्ड मिलने पर संस्थान के कैंपस में खुशी का माहौल बना हुआ है।
संस्थान के निदेशक डॉ. आरआरबी सिंह ने विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने बताया कि देश में राज्य कृषि विश्वविद्यालयों, आईसीएआर के 4 डीम्ड विश्वविद्यालयों और कृषि संकाय के साथ केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित भारत के 72 कृषि विश्वविद्यालयों में पहले स्थान पर रहा। वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोधकार्य में कर्मचारियों का भी अहम योगदान होता है। इसलिए आईसीएआर द्वारा विभिन्न वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों व कर्मचारियों का चयन किया जाता है और उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। डा. सिंह ने कहा कि अवार्ड पाकर स्टाफ में नई ऊर्जा का संचार होगा और दूसरों के लिए प्रेरणा का काम करेगा। उधर, गेहूं अनुसंधान संस्थान के टेक्निकल आफिसर डॉ. ओमप्रकाश को टेक्नीकल कैटेगरी में अवार्ड मिला है। डीब्ल्यूआर के निदेशक डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह अवार्ड मिलने पर खुशी जताई।