{"_id":"5a47dbb84f1c1b4e718bc109","slug":"81514658744-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज को शहीद की पत्नी से आधार कार्ड मांगने की होगी जांच : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज को शहीद की पत्नी से आधार कार्ड मांगने की होगी जांच : सीएम
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाज के लिए शहीद की पत्नी से आधार कार्ड मांगने की होगी जांच : सीएम
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
सोनीपत के निजी अस्पताल द्वारा इलाज के लिए शहीद की पत्नी से आधार कार्ड मांगने के मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जांच के आदेश दिए हैं। सीएम ने कहा कि वे इस मामले की जांच कराएंगे और जो भी दोषी होगा, उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही सीएम ने गांव रंबा के शहीद परगट सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। सीएम ने कहा कि पूरी सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है और परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। इससे पहले, सीएम डेरा कार सेवा में हुई गांव रंबा के शहीद परगट सिंह की रस्म क्रिया में पहुंचे। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अस्पताल द्वारा सोनीपत के शहीद लक्ष्मण दास की पत्नी शकुंतला का इलाज से पहले आधार कार्ड मांगने का मामला उनके संज्ञान में है। वे इस मामले की जांच कराएंगे। जांच में जो भी दोषी होगा, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
सीएम ने शहीद परगट सिंह की पत्नी रमनप्रीत कौर को सरकारी नौकरी देने का वादा किया। साथ ही शहीद की मां सुखविंद्र कौर और पिता रत्न सिंह को आश्वस्त किया कि शहीद परिवार के साथ पूरी सरकार खड़ी है और उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से शहीद परिवार को 50 लाख रुपये दिए जा चुके हैं।