{"_id":"59a456e44f1c1bcf018b45f7","slug":"81503942372-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल को भी दहलाने की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल को भी दहलाने की थी तैयारी
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल को भी दहलाने की थी तैयारी
करनाल। सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह को रेप के मामले में दोषी करार देने के बाद करनाल को भी दहलाने की तैयारी थी। इसके लिए डेरा प्रेमियों को बकायदा करनाल भेजा गया था। इसके लिए पेट्रोल बम, मिर्ची स्प्रे, डीजल व पेट्रोल देकर प्रेमियों को करनाल भेजा गया था। रिमांड के दौरान आरोपियों ने कबूल किया है। पुलिस का दावा है कि अगर समय रहते इनको काबू नहीं किया जाता तो ये लोग सरकार संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकते थे।
गौरतलब है कि जिला पुलिस ने घरौंडा, इंद्री व मधुबन के पास से 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, इनके कब्जे से भारी मात्रा में लाठी डंडे, पेट्रोल बम और मिर्च के स्प्रे आदि बरामद किया था। आरोपियों के साथ लाइटर भी बरामद किए गए थे। रिमांड के दौरान आरोपियों ने बताया कि उनको आदेश मिला था कि करनाल में भी पंचकूला की तरह ही दहशत फैलानी है। उपद्रव मचाने की प्लानिंग करते हुए पुलिस द्वारा इंद्री क्षेत्र से पकड़े गए 6 डेरा अनुयायी को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। ये सभी डेरा अनुयायी दो दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे थे। दूसरी ओर घरौंड़ा से पकड़े गए डिंगर माजारा निवासी डेरा अनुयायी सुनील को पुलिस मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी, क्योंकि पुलिस ने उसे रविवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था।