{"_id":"6885254ca2b0b847f20cabce","slug":"8-year-old-daughter-dies-in-accident-father-injured-karnal-news-c-18-knl1008-700881-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हादसे में 8 साल बेटी की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हादसे में 8 साल बेटी की मौत, पिता घायल
विज्ञापन
करनाल। नेशनल हाईवे पर कुटेल गांव के पास शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में निगदू निवासी आठ साल की बच्ची आरवी की मौत हो गई। उसका पिता अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निगदू गांव निवासी अमर सिंह (46) अपनी आठ वर्षीय बेटी आरवी को साथ लेकर गांव अराइपुरा में बहन के घर कोथली देने के लिए बाइक पर जा रहे थे। कुटेल गांव के पास पीछे से तेज गति से आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक असंतुलित होकर गिर गई। आरवी सड़क पर इस तरह गिरी कि पीछे से आ रहे उसी कैंटर ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल अमर सिंह को संभाला और पुलिस को सूचना दी।
हादसे के तुरंत बाद कैंटर चालक मौके से कैंटर लेकर पानीपत की दिशा में भाग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शवगृह में भिजवाया। घायल अमर सिंह को राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने अमर सिंह की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम करा शव परिजन को सौंप दिया गया है।