फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   79.8 percent voting took place in the district for the Bar elections.

Karnal News: बार चुनाव के लिए जिले में हुआ 79.8 फीसदी मतदान

Thu, 19 Mar 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 19 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
79.8 percent voting took place in the district for the Bar elections.
जिला बार में आयोजित चुनाव के दौरान मतदान करने के लिए लाइन में खड़े एडवोकेट। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल चुनाव-2026 के लिए बुधवार को करनाल के चार और असंध के एक केंद्र पर मतदान हुआ। जिले में 79.8 प्रतिशत मतदान हो पाया। 3247 अधिवक्ताओं में से 2590 ने ही केंद्रों पर पहुंचकर मतदान किया। 657 अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग करने के लिए नहीं पहुंचे। सुबह नाै से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ।
चुनाव में करनाल जिले से छह उम्मीदवार संदीप चौधरी स्टौंडी, राज कुमार चौहान, शरद हरीश अरोड़ा, सोनिया तंवर, सोहन आंबेडकर, वीरेंद्र पहल उम्मीदवार हैं। चुनाव के कारण बुधवार को अदालत के गेटों को आम लोगों के लिए बंद किया हुआ था। निर्मल कुटिया की ओर से आने वाले मुख्य गेट से ही वोट करने वाले अधिवक्ताओं को प्रवेश करने दिया गया। न्यायिक परिसर के भीतर पुलिस बल तैनात रहा। चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई।
विज्ञापन

डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि जिले में चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और शांतिपूर्ण रही। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल के समन्वय से चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

नहीं हुई सुनवाई, आगे की मिली तारीख

बुधवार को करनाल और असंध में अधिकतर केसों में लोगों को अगली तारीख दे दी गई। अधिवक्ताओं ने तारीख पर आने वाले लोगों को चुनाव के बारे में जानकारी दे दी थी। इसलिए लोग सुनवाई के लिए कम संख्या में ही लोग पहुंचे। जिले में बुधवार को करीब 1800 मुकमों में तारीख लगी हुई थी। इंद्री, घराैंडा और करनाल की कुछ अदालतों में ही मामले सुने गए, जबकि अन्य अदालतों में चुनाव के चलते अगली तारीख लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed