फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   769 students selected for admission in ITI

Karnal News: आईटीआई में दाखिले के लिए 769 छात्रों का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
769 students selected for admission in ITI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। आईटीआई में 36 प्रकार के ट्रेडों में प्रवेश के लिए वीरवार को प्रथम मेधा सूची जारी की गई।
बाबू मूलचंद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 1276 सीटों पर दाखिले के लिए प्रथम मेधा सूची में अभी तक 769 छात्रों का चयन हुआ। इनमें से केवल 10 दाखिले हो पाए हैं। अलग-अलग ट्रेडों में दाखिले के लिए छात्रों के मोबाइल पर संदेश भेजे जा रहे हैं वहीं अभी तक करीब 350 छात्रों को फोन करके दाखिले लेने के लिए कहा जा चुका है।
चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच पांच जुलाई तक होगी। आठ जुलाई तक फीस जमा करा दाखिले हो सकेंगे। जिले की राजकीय आईटीआई में 4492 सीटें हैं। वहीं, शहर की आइटीआई में 1916 सीटें हैं, जिन पर दाखिला लेने के लिए पहली मेधा सूची में 769 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। दूसरी सूची 11 जुलाई को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

इस बार पहली काउंसलिंग में कोपा, इलेक्ट्रिशियन, फीडर, हेल्थ सेनिटरिंग, स्टेनोग्राफी, ड्राफ्ट्समैन ट्रेडों में सबसे ज्यादा आवेदन आए। इन ट्रेड पर अधिकतम मेधा सूची 103 से 101 प्रतिशत पर गई। न्यूनतम 43 प्रतिशत से लेकर 62.4 प्रतिशत तक रही। जिले की आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया के लिए सदस्यों की पांच कमेटियां बनाई गई हैं।जो मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों के पांच जुलाई तक सभी दस्तावेजों की जांच करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर किसी विद्यार्थी को लगता है कि उसका नंबर आ सकता था, वह संस्थान में आकर जानकारी प्राप्त कर सकता है। जिले की 10 आइटीआई की 4492 सीटों के लिए 8821 विद्यार्थियों ने फार्म भरा था। फीस जमा करवाने के लिए गुगल पे-एटीएम का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed