{"_id":"676cc2abcb3744b82f0e6fdc","slug":"750-lakhs-cheated-on-the-pretext-of-sending-them-to-australia-karnal-news-c-18-knl1008-546809-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के बहाने 7.50 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के बहाने 7.50 लाख ठगे
विज्ञापन
करनाल। ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर बिजली निगम के एक जेई से साढ़े सात लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। जेई की शिकायत पर इंद्री थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में कुरुक्षेत्र के गांव मथाना निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह बिजली निगम के इंद्री कार्यालय में जेई के पद पर तैनात है। आरोपी मनमीत सिंह ने उसके बेटे शिवम शर्मा को ऑस्ट्रेलिया में वर्क परमिट पर भेजने की बात कही थी। इसके लिए उसने 13 सितंबर को साढ़े सात लाख रुपये ले लिए।
10 अक्तूबर तक उन्होंने इंतजार किया लेकिन उसके बेटे को ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा गया। इसके बाद उन्होंने आरोपी को कहा तो वह उन्हें टरकाने लगा कि जल्द भेज देगा। लेकिन आरोपी ने उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा। जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपी उन्हें धमकी देने लगा। इस बारे में पंचायत भी हुई लेकिन आरोपी ने रुपये नहीं लौटाए। संवादे

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन