{"_id":"645812bdb528a8c3a20459e1","slug":"74-thousand-rupees-cheated-from-a-woman-in-the-name-of-sending-parcel-karnal-news-c-18-knl1031-114415-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नई अनाज मंडी से ब्रह्मानंद वाली सड़क पर मारुति राइस मिल के पास एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की इलाज के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की बेटी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भीम नगर निवासी मीनू ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता शिव चरण सिंह नई अनाज मंडी करनाल में ठेकेदारी का काम करते हैं। चार मई को वह हर रोज की तरह सुबह सात बजे अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर नई अनाज मंडी करनाल में गए थे। जब उसके पिता शाम को काम करने के बाद नई अनाज मंडी से ब्रह्मानंद वाली सड़क से होते हुए करीब सवा आठ बजे मारुति राइस मिल के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी ने उसके पिता के फोन से फोन करके उन्हें सूचना दी कि मोटरसाइकिल सवार चालक का एक्सीडेंट हो गया है। जिस पर उसका भाई रवि कुमार घटना स्थल पर पहुंचा और पिता को लेकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जब वे पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया।