फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   72 new corona positive arrived

डीसी ऑफिस के कर्मचारी सहित जिले में कोरोना पॉजिटिव के 72 केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
72 new corona positive arrived
जिले में शनिवार को कोरोना के 72 मामले सामने आए हैं इनमें 8 विद्यार्थी, 5 दुकानदार, आढ़ती, बैंक कर्मी व सिविल अस्पताल में कार्यरत 2 कर्मचारी, डीसी ऑफिस का एक कर्मचारी भी शामिल है। पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अगले सप्ताह से नागरिक अस्पताल को कोविड-सेंटर शुरू कर दिया जाएगा। इससे मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और इसमें 50 बेड की भी सुविधा होगी। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से संदिग्ध 42878 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए इनमें से 40165 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 2034 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 22 मरीजों की मौत हो चुकी है, 606 एक्टिव हैं तथा 1406 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। जिले में शनिवार को 72 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 5 केस एंटीजेन टेस्ट तथा 67 केस आरटीपीसीआर से पाए गए हैं।
विज्ञापन

इन जगहों पर मिले पॉजिटिव केस
सेक्टर 7 में 4 केस, मैनमती गांव में 4, सेक्टर 5 में 4, सेक्टर 13 में तीन, शिव कॉलोनी में 2, गांव संभली में तीन, मंगल कॉलोनी में 2, शाहपुर सिरसी में 2, सेक्टर 14 में दो, नीलोखेड़ी में दो, सेक्टर 12 निर्मल कॉलोनी में तीन, इंद्री में तीन, सेक्टर 32 में दो, डेरा गामा, गांव समोरा, जुंडला गेट, न्यू जनकपुरी, राम नगर, विकास नगर, आरके पुरम, कलंदरी गेट, आजाद नगर, राजीव पुरम, कनिका विहार, अंसल, बड़ागांव, श्याम नगर, विकास कॉलोनी, करण विहार, सदर बाजार, निर्मल विहार, निर्मल कॉलोनी सेक्टर 6 सब्जी मंडी, रामदेव कॉलोनी, न्यू बहादुरचंद सहित अन्य जगह पर एक-एक पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed