फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   72 lakh froud on the name of investment

फिल्मों में निवेश करने के नाम पर 72 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
72 lakh froud on the name of investment
कानपुर, नोएडा, कैथल, करनाल आदि जिलों के लोगों ने एक चिटफंड कंपनी बनाकर फिल्म बनाने, विदेशों में निवेश करा एक लाख रुपये के बदले 11 महीने में 2.50 लाख रुपये लौटाने के नाम 72 लाख रुपये हड़प लिए। सीएम बिंडो पर शिकायत के बाद एसपी के आदेश पर 14 के खिलाफ धोखाधड़ी का केस घरौंडा थाने में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

घरौडा के कल्हेड़ी निवासी प्रमिला पत्नी धर्मबीर लंबे समय से धोखाधड़ी की शिकायत कर रही थी लेकिन पुलिस दो साल टाल रही थी। फिर शिकायत सीएम बिंडो व एसपी से कर ब्लु फाक्स मोशन पिक्चर के मालिक मनु प्रशांत विग, उसकी पत्नी पूजा चौधरी विग, उसके पिता अशोक विग निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी कानपुर, भुवन तिवारी निवासी सैनी विहार, फेज 2 बाल्टाना, हरजीत सिंह, पंकज गोयल, प्रियेश सिंहा निवासी सेक्टर-16ए फिल्म सिटी नोएडा, सोमदत्त निवासी गांव मोड़ी, करनाल, भारत भूषण निवासी ग्रीन सिटी ढकोली मोहाली, अश्वनी कुमार निवासी गांव मोड़ी करनाल, सतीश कुमार निवासी कोला खां बस्ती कैथल, रितु कश्यप, उसके पति विरेंद्र निवासी सेक्टर 5 कुरुक्षेत्र, 14. एमआई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी करके धन ऐंठने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि कंपनी अधिकारियों कर्मचारियों ने एक लाख रुपये के निवेश के बदले 11 महीने में 2.50 लाख रुपये देने का झांसा देकर रुपये ऐंठे हैं। उसके पति धर्मबीर से तीन अलग अलग खातों में जमा कराकर 72.20 लाख रुपये ठग लिए हैं।
विज्ञापन

अमेरिका भेजने के नाम पर 65 लाख ठगे
असंध। सालवन के एक व्यक्ति को अमेरिका भेजने के नाम पर 65 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सालवन वासी अमित ने आरोप लगाया कि उसकी रिश्तेदारी जींद जिले के शेरडा गांव में है। उसके मामा की जान पहचान जितेंद्र नाम के व्यक्ति से थी। जितेंद्र लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उसका मामा जितेंद्र को उनके घर सालवन ले आया। उनकी अमेरिका भेजने के लिए 19 लाख 50 हजार रुपये में बात हुई। जिसके बाद जितेंद्र ने उनसे ढाई लाख एक बार में व 8 लाख दूसरी बार में रुपये लेकर अमेरिका का वीजा लगवा दिया। आरोपी ने 4 लाख रुपये जहाज में बैठाने के बाद उसके भाई से ले लिए। पीड़ित ने बताया कि विदेश जाने के बाद फिर उसको जितेंद्र के लोग मिले। जो उसे अपने साथ ले गए और जंगल के रास्ते अमेरिका जाने की बात कही। उन्होंने उसके साथ रास्ते मे मारपीट की। फिर उसके घर वालों को फोन कर कहा कि जितेंद्र को 50 लाख रुपये दो अन्यथा इसको यही छोड़ देंगे और भूखा मर जाएगा। घर वालों ने आरोपी को पैसे दे दिए। लेकिन उसके एजेंटों ने दीवार पार करा अवैध रूप से अमेरिका भेजा। वहां पुलिस ने उसको पकड़ कर जेल में डाल दिया और जनवरी 2020 में इंडिया भेज दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी जितेंद्र से रुपये मांगते हैं तो जान से मारने की धमकी देता है। थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed