फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   दो नाबालिग सहेलियों के साथ रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दो नाबालिग सहेलियों के साथ रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 16 Mar 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
दो नाबालिग सहेलियों के साथ रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
घरौंडा। कस्बे के एक गांव में दो नाबालिग सहेलियों के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों बच्चियों का मेडिकल कराया तो रेप की पुष्टि हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि कस्बे में एक प्रवासी परिवार किराए के मकान में रहता है, उसी के साथ एक प्रवासी आरोपी व्यक्ति शंभू भी किराए पर रहता है। पीड़िता के परिजनों ने वीरवार को पुलिस को सूचना दी कि वे 12 मार्च को फैक्टरी में काम करने के लिए गए हुए थे। उसी दिन उसकी बेटी मकान में अपनी सहेली के साथ खेल रही थी। आरोपी ने मौका पाकर दोनों नाबालिगों के साथ दुष्कर्म किया। बाद में बच्चियों ने इस मामले की पूरी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी शिकायत 14 मार्च को पुलिस में की। पुलिस जांच अधिकारी बबीता ने बताया कि दोनों बच्चियों का मेडिकल कराया गया है। जिसमें रेप की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed