फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बाल रांगड़ान की छात्रा प्रेरणा ने स्कूल स्पोटर्स चैंपियनशिप में रिले रेस में पाया चौथा स्थान

बाल रांगड़ान की छात्रा प्रेरणा ने स्कूल स्पोटर्स चैंपियनशिप में रिले रेस में पाया चौथा स्थान

Wed, 20 Feb 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
बाल रांगड़ान की छात्रा प्रेरणा ने स्कूल स्पोटर्स चैंपियनशिप में रिले रेस में पाया चौथा स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। राजकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाल रांगड़ान की छात्रा प्रेरणा ने 64वीं नेशनल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में रिले रेस में चौथा स्थान प्राप्त करके स्कूल व जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल लौटने पर प्रेरणा का प्रबंधन समिति, अध्यापकों और विद्यार्थियों की ओर से अभिनंदन किया गया। प्रेरणा को फूलमालाएं डालकर बधाइयां दी गईं।

इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि अब बेटियां खेलों में भी आगे निकल रही हैं। प्रेरणा की उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे ले जाने के लिए हमें अपनी सोच सकारात्मक रखनी चाहिए। स्कूल प्रबंधन का प्रयास रहता है कि शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाया जाए। प्रेरणा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय कोच सलीम और प्रदीप और स्कूल प्रबंधन समिति को दिया। वाइस चेयरमैन संदीप सिंह राणा ने कहा कि प्रेरणा से सभी छात्राओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रिंसिपल तनुजा सचदेवा ने कहा कि इससे पहले भी स्कूल के छात्र-छात्राएं खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ खेल सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाता है। इस मौके पर वाइस चेयरमैन संदीप सिंह राणा और स्कूल की प्रिंसिपल तनुजा सचदेवा सहित अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed