फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   विकास हत्याकांड : रैकी करने के आरोप में पांच युवक गिरफ्तार

विकास हत्याकांड : रैकी करने के आरोप में पांच युवक गिरफ्तार

Tue, 22 Jan 2019 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
विकास हत्याकांड : रैकी करने के आरोप में पांच युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
करनाल। गांव दादुपुर निवासी विकास की हत्या के मामले में रेकी करने के आरोप में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस अभी तक इनके नामों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मुख्य आरोपी को भी काबू कर लिया जाएगा।

बता दें कि पिछले सप्ताह विकास चौधरी कार से सवार होकर तरावड़ी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान तीन कार सवार बदमाशों ने उसका पीछा किया और गांव शामगढ़ के पास उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद बदमाशों की गाड़ी सड़क से नीचे उतर गई तो बदमाश एक युवक की स्कूटी छीनकर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने नाकाबंदी भी की थी, लेकिन बदमाश काबू नहीं आए। इस मामले में तीन दिन तक परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना दिया और शव को नहीं उठाया। बाद में घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण व नीलोखेड़ी से विधायक भगवानदास कबीरपंथी के आश्वासन पर शव को उठाया था। इस मामले में पुलिस ने बदमाश कृष्ण व जबरा समेत कई अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर रखा है। पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। सोमवार शाम को पुलिस ने इस मामले में विकास की रेकी करने के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया का कहना है कि पांच की गिरफ्तारी की है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अभी नामों का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed