{"_id":"61046dfd8ebc3e66ee0c5710","slug":"6936-students-from-95-schools-had-registered-for-the-examination-6749-passed-students-celebrated-with-happiness-after-seeing-better-results-karnal-news-knl78321374","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 12वीं का सरप्राइज रिजल्ट : बिना परीक्षा 99.5 प्रतिशत विद्यार्थी हुए पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 12वीं का सरप्राइज रिजल्ट : बिना परीक्षा 99.5 प्रतिशत विद्यार्थी हुए पास
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड के बाद अचानक से सीबीएसई बोर्ड ने भी कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को सरप्राइज दिया। बोर्ड की ओर से परिणाम 31 जुलाई को घोषित करने की जानकारी दी गई थी। लेकिन शुक्रवार की दोपहर को अचानक से बोर्ड ने परिणाम जारी कर दिया। सीबीएसई के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के उत्तीर्ण घोषित किया गया है। जिले का परिणाम 99.5 प्रतिशत रहा, जबकि 0.5 प्रतिशत विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रुका है। 95 स्कूलों से 6936 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 6749 विद्यार्थी पास हुए हैं, जबकि गत वर्ष की कंपार्टमेंट वाले 187 विद्यार्थियों का अभी परिणाम जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर विद्यार्थियों के 90 प्रतिशत से ऊपर अंक हैं। परिणाम में बच्चों के साथ स्कूलों का भी पास प्रतिशत काफी शानदार रहा है। दोपहर के समय जारी हुए रिजल्ट में बच्चे अपने अंक जानने में जुट गए। कोई मोबाइल में साइट खोलकर रिजल्ट देखता मिला, तो कोई स्कूल पहुंच गया। अच्छे रिजल्ट से कई स्कूलों ने मिठाईयां बांटकर खुशी भी मनाई।
अब कालेज में दाखिलों को लेकर होगी मारमारी
हरियाणा बोर्ड के बाद सीबीएसई के इस रिकार्ड रिजल्ट से कालेजों में दाखिलों को लेकर भी मारमारी मचेगी। क्योंकि हरियाणा बोर्ड के परिणाम में भी 12वीं के सभी विद्यार्थी पास हुए थे। सीबीएसई का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम इस बार गत वर्ष से साढ़े 9 प्रतिशत ज्यादा आया है। जिले के 14 कालेजों में 9425 सीटें हैं। जबकि दाखिले के लिए अब 20 हजार से ज्यादा विद्यार्थी कतार में होंगे।
दो साल पहले की मेहनत का अब भी मिला फल
कोरोना महामारी के चलते बोर्ड परीक्षाओं को रद करने के बाद मूल्यांकन की चुनौतियों और परिणाम को जारी करने की जद्दोजहद के बीच शुक्रवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं का परिणाम जारी किया। ये परिणाम 30-30-40 फार्मूले पर जारी किया है। इसमें 12वीं के 40 फीसद अंक, 11वीं के 30 फीसद अंक और 10वीं के 30 फीसद अंक जोड़े हैं। ऐसे में पिछले दो सालों में जिन विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था, उन्हें उस मेहनत का इस परिणाम में भी बेहतर फल मिला।
विज्ञापन
साइट स्लो होने के कारण आई परेशानी
दोपहर को अचानक रिजल्ट आने की सूचना के बाद हर कोई अपने परिणाम को जानने में जुट गया। विद्यार्थियों के अलावा शिक्षकों में भी स्कूल का रिजल्ट तैयार करने की होड़ थी। इस दौरान साइट भी काफी स्लो थी। इसके अलावा बोर्ड की ओर से डिजिलॉकर समेत अन्य माध्यमों पर भी रिजल्ट अपडेट किया गया था। विद्यार्थियों को परिणाम जानने के लिए इंतजार करना पड़ा। ज्यादा छात्र संख्या वाले स्कूलों का रिजल्ट देर शाम तक तैयार हो पाया।
सितंबर में होगी कंपार्टमेंट परीक्षा, 35 बच्चों का पांच दिन बाद आएगा परिणाम
जिन 187 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट की परीक्षा थी, उनका परिणाम अभी जारी नहीं हुुआ है। इनकी परीक्षा बोर्ड सितंबर में आयोजित करेगा। वहीं कुल 6936 विद्यार्थियों जिन 0.5 प्रतिशत यानी 35 बच्चों का परिणाम रुका है। उनका परिणाम अगले पांच दिन में जारी होने का अनुमान है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि कई स्कूल या तो गलत डाटा देते हैं या समय पर डाटा जमा नहीं करते हैं।
इस वर्ष इतना रहा था सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम-
वर्ष प्रतिशत
2021 99.5
2020 90
2019 94
2018 92
2017 90
एक साथ मार्कशीट और सर्टिफिकेट होगा जारी
लगातार दूसरे साल सीबीएसई 12वीं की कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई। न ही विषयवार मेरिट सूची जारी की गई है। ऐसे में किसी भी किसी छात्र का मेरिट सर्टिफिकेट भी जारी नहीं होगा। वहीं विद्यार्थियों को मार्कशीट और सर्टिफिकेट एक साथ जारी किया जाएगा। -डॉ. राजन लांबा, अध्यक्ष, सहोदय स्कूल कॉंप्लेक्स